पत्नी के थे किसी और से संबंध, पति ने रोका तो मिली ये खौफनाक सजा

पटना। बिहार के नवादा जिले में अवैध संबंधों के चलते एक महिला ने द्वारा अपने पति का हत्या करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक महिला ने अपने पति की हत्या के लिए 45 हजार रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने इस मामले में महिला, उसके प्रेमी और सुपारी किलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पत्नी के थे किसी और से संबंध, पति ने रोका तो मिली ये खौफनाक सजा

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के नवादा जिले के रहने वाले राजेश मांझी की पत्नी सामो देवी की शादी आज से 6 वर्ष पहले हुई थी लेकिन शादी के बाद उसकी पत्नी अपने पति से खुश नहीं थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात पड़ोस गांव के ही रहने वाले पारस सिंह के साथ हुई और दोनों की मुलाक़ात प्यार में बदल गया रोजाना दोनों एक दूसरे से मिलते थे और शारीरिक संबंध बनाते थे देखते ही देखते इस बात की जानकारी पूरे गांव में हो गई। जब उसके पति को गांव वालों ने पत्नी की अश्लील करतूत के बारे में बताया तो उसे रंगे हाथ पकड़ने के लिए पति ने एक प्लान बनाया और नौकरी पर जाने का बहाना कर घर में ही छुपकर पत्नी की करतूत देखी। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ।

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने के लिए 45000 रूपय में उसकी हत्या की सुपारी दे दी। सुपारी किलर ने उसकी देर रात हत्या करते हुए लाश को परोस के तालाब के किनारे फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी की संदिग्ध भूमिका को देखते हुए उससे पूछताछ किया वहीं पूछताछ में पत्नी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए इस हत्याकांड की सच्चाई बताई जिसके बाद प्रोफेशनल किलर के साथ साथ उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए पकरीबरावां एसडीपीओ प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक राजेश मांझी की पत्नी सामो देवी का उसके प्रेमी पारस सिंह से पिछले कई महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब राजेश के द्वारा इसका विरोध किया गया तो सुपारी किलर के हाथ हो उसकी हत्या करा कर उसके शव को कौआकोल के तरौन पहाड़ के निकट खोपडो पुलिया में फेंक दिया गया। लाश मिलने के बाद पुलिस के द्वारा कार्यवाही शुरु की गई और इस मामले में पत्नी प्रेमी के साथ साथ सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसने पूछताछ के दौरान अपनी गुनाह कबूल की है और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।उनके पास से एक मोबाइल और बैंक पासबुक को भी जब्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+