तांत्रिकों के कहने पर गांव वालों ने महिला के साथ की जुल्म की सारी हदें पार

पटना। बिहार में ग्रामीणों ने एक महिला को सभी के सामने डायन बताते हुए इतना मारा कि वह बेहोश हो गई। जब गांव वाले मारपीट कर रहे थे तभी महिला और उसके परिवार वाले सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए सिर्फ यही बात कह रहे थे कि हम डायन नहीं हैं। तांत्रिक के द्वारा कही गई बातों पर विश्वास कर गांव वाले महिला और उसके परिवार वालों पर लगातार प्रहार कर रहे थे और जबरदस्ती गांव से बाहर निकाल दिया।

A woman and her family beaten by villagers in Bihar

दूसरी तरफ मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस भी मूकदर्शक बनी हुई थी। जब पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों पर कार्रवाई करते हुए तांत्रिक को गिरफ्तार करने की कोशिश किया तो गांव वाले उग्र हो गए और पुलिस पर ही ईंट-पत्थर से प्रहार करने लगे जिसे देखते हुए मामले की जानकारी जिले के पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से हंगामा कर रहे कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के इमामगंज का है जहां अंधविश्वास पर विश्वास कर गांव वाले एक महिला और उसके पूरे परिवार पर जुल्म कर रहे थे। इस घटना को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि गांव के ही रहने वाले 15 वर्षीय राजा कुमार की मौत हो गई जिसके बाद उसके परिजन इस मौत का जिम्मेदार जादू टोना को बता रहे थे और आरोप लगा रहे थे कि गांव की ही रहने वाली अनिल प्रसाद की पत्नी देवंती देवी ने तंत्र-मंत्र से इसके प्राण ले लिए हैं। जिसके बाद इस मामले को गांव के पंचायत में ले जाया गया जहां अनिल प्रसाद की पत्नी को डायन साबित किया गया।

A woman and her family beaten by villagers in Bihar

वहीं इस बात की पुष्टि के लिए झारखंड से 4 तांत्रिक को बुलाया गया और तांत्रिक ने गांव में मंत्र जाप का अनुष्ठान किया और इसमें महिला को डायन बताया जिसके बाद गांव वाले आक्रोशित हो गए और महिला को घर से खींचते हुए बीच चौराहे पर ले आए जहां उसके साथ मारपीट करते हुए अधमरा कर दिया वही इस बात का विरोध कर रहे उसके पति के साथ भी मारपीट की गई। जिसके बाद मामले की जानकारी नजदीकी थाने को मिली तथा मौके पर पहुंची पुलिस हंगामा शांत करने के लिए तांत्रिक को गिरफ्तार करने की कोशिश किया लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरु कर दिया।फिर जिले से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया और मामले में कई लोगों को गिरफ्तार करते हुए हंगामा शांत किया गया।

मामले की जानकारी देते हुए इमामगंज के DSP नंदकिशोर प्रसाद ने बताया की कोठी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव की रहने वाली महिला पर डायन का आरोप लगाते हुए गांव वाले मारपीट कर रहे थे। इस दौरान मारपीट कर उसे गांव से बाहर जाने का फरमान सुनाया गया था तभी मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत करने की कोशिश करने लगी। लेकिन लोग शांत नहीं हो रहे थे जिसके बाद पुलिस बल का प्रयोग कर उन्हें शांत किया गया और इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है जि से पूछताछ की जा रही है। घायल महिला और उसके पति को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया है। महिला के परिवार वालों का आरोप है कि जब गांव वाले तांत्रिक के कहने पर महिला के साथ मारपीट कर रहे थे तभी वहां मौजूद पुलिस तमाशा देख रही थी। जब महिला और उसके पति को डायन के आरोप में गांव से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही थी तब पुलिस वाले ने कार्रवाई करना शुरू किया जिसके बाद गांव वालों ने पुलिस पर ही पथराव करना शुरू कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+