बिहार: छात्र की बैट से पिटाई का वीडयो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल
बिहटा। बिहार में छेड़खानी की लगातार वायरल होते वीडियो के बीच पटना के बिहटा में युवक की पिटाई का वायरल वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में कुछ लोग हाथ में बेल्ट लेकर और क्रिकेट के बल्ले से युवक को पीट रहे हैं। बता दें कि पिटाई काफी बेरहमी से की जा रही है और यह पूरा मामला सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो बिहार के बिहटा की बताई जा रही है। वीडियो में पीट रहे युवका का नाम विकास कुमार बताया जा रहा है। विकास बिहटा के दिलावरपुर का रहने वाला है। बताया कि किसी वीडियो को लेकर तीन लड़के उससे नाराज थे और आते हीं खटाल से खींचकर उसकी पीटाई करने लगे। उसने बताया कि बेल्ट और बल्ले से उसकी तबतक पीटाई की जाती रही जबतक वो अधमरा नहीं हो गया।
वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि तीन युवक पीड़ित विकास को बेल्ट, बैट से पीट रहे है। वहीं, एक युवक इस पिटाई का वीडियो बनाता हुआ विकास को लात भी मार रहा है। आरोपी युवक विकास को पीट रहे थे, लेकिन वहां खड़े किसी भी लड़के ने विकास का बचाने की हिम्मत तक नहीं दिखाई। वहीं, कुछ लोग इस पूरे वाक्य की वीडियो बनाते रहे। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि वीडियो में जो जगह दिखाई दे रही है वह एक क्रिकेट खेलने का मैदान है। पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अब कार्रवाई की बात कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications