पैदा होते ही विचित्र बच्चा बैठ गया और लगा चिल्लाने, डर कर भागे सभी!
पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक निजी नर्सिंग होम में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब एक महिला ने विचित्र और अजूबे बच्चे को जन्म दिया। जैसे ही बच्चा मां की पेट से बाहर निकला वहां उपस्थित डॉक्टर नर्स सभी उसे उसी हालत में छोड़कर भाग गए। बेहोश पड़ी बच्चे की मां की नजर जब उस पर पड़ी तो वह भी अपने बच्चे को छूने से डर रही थी। देखते ही देखते बच्चा मां की पेट से बाहर निकलने के कुछ ही मिनटों बाद बैठ गया और अजीबोगरीब हरकत करने लगा। डॉक्टर का आला हाथ में पकड़कर जहां घुमा रहा था वहीं आस पास देखने वाले लोगों को विचित्र आवाज से डरा भी रहा था।

देखते ही देखते आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी मिली और जानकारी मिलते ही सभी उस विचित्र बच्चे को देखने के लिए हॉस्पिटल के बच्चा वार्ड चले आए जहां सभी उस बच्चे को देख तरह-तरह की बातें कर रहे थे। बच्चे को देखने से खुद उसकी मां भी डर रही थी। और तो और उसके परिवार वाले भी उसके पास जाने से कतरा रहे थे। हलांकि लगभग 5 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा दिखाने के बाद विचित्र बच्चे की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बड़कागांव मेहता सेवा सदन हॉस्पिटल का है जहां जिले के ही करजा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव की रहने वाली इब्रान खातून को पेट में दर्द की शिकायत पर अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसके जल्द मां बनने की बात बताई और अस्पताल में भर्ती कर लिया। दूसरी तरफ उसके ससुराल वाले मन ही मन घर में नई खुशियां आने की बात समझते हुए खुश हो रहे थे लेकिन जैसे ही उसकी पत्नी ने एक विचित्र बच्चे को जन्म दिया सभी का चेहरा मायूस हो गया। हालात ऐसे हो गए की मां बाप भी उस बच्चे के सामने जाने से कतराने लगे तो अस्पताल में उस विचित्र बच्चों को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की भीड़ से तरह-तरह की बातें सुन कर उस की मां बेहोश हो गई जिसे दूसरे वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
वहीं बच्चे की हरकत भी हैरान करने वाली थी जन्म के कुछ ही मिनटों बाद वह बेड पर बैठ गया तथा डॉक्टर का आला लेकर घुमाने लगा तो उसके गले से निकलने वाली हर एक आवाज डराने वाली और भयानक थी। वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था। हलांकि 5 घंटे तक चले इस अजूबे बच्चे का हाईवोल्टेज ड्रामा का अंत हुआ और उसकी मृत्यु हो गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि भ्रूण सही समय पर डेवलप नहीं होने के कारण ऐसे बच्चे का जन्म होता है लेकिन यह बच्चा बिल्कुल विचित्र था और इसकी हरकत भी चौंकाने वाली थी। हालांकि बच्चे को देख कर ऐसा अनुमान पहले ही लगा लिया गया था कि वह ज्यादा देर तक जीवित रहने वाला नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications