अचानक गांव में बहने लगी पेट्रोल की गंगा, मची अफरा-तफरी

बिहार की राजधानी पटना के एक गांव में अचनाक जमीन के नीचे से पेट्रोल की धारी बहने लगी। देखते ही देखते ही यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गई।

पटना। बिहार की राजधानी पटना के एक गांव में अचनाक जमीन के नीचे से पेट्रोल की धारी बहने लगी। देखते ही देखते ही यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। कई लोग तो वहां पहुंचकर डिब्बों में पेट्रोल भर कर ले जाने लगे। पेट्रोल बहने की खबर की सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो इसके पीछे का राज खुला। दरअसल यह घटना पेट्रोल की चोरी से जुड़ा था।

चोरों ने काटी थी पेट्रोल की पाइप

चोरों ने काटी थी पेट्रोल की पाइप

यह घटना पटना के नौबतपुर इलाके के बाबूपूर गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक चोरों के द्वारा देर रात पेट्रोल सप्लाई करने वाली पाईप में छेद कर पेट्रोल चोरी की जा रही थी। पर चोर अपने मंसूबे में नाकाम रहे। तेल की तेज धार और कच्चा तेल होने के कारण सभी खाली हाथ वापस लौट गए। रात भर तेल पानी की तरह बहता रहा और जब सुबह गांव के लोग खेत पहुंचे तो पानी का रंग बदरंग और दुर्गंधित देख आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी।

पेट्रोल लूटने की मची होड़

पेट्रोल लूटने की मची होड़

गांव को जब पानी के साथ पेट्रोल के बहने का पता चला तो देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग वहां पहुंच गए। गांव में लोगों के बीच पेट्रोल लूटने की होड़ लग गई। तभी किसी ने मामले की जानकारी नौबतपुर थाने को दी और जानकारी मिलते ही तेजी से हरकत में आया प्रशासन के द्वारा इस बात की जानकारी आइओसीएल के अधिकारियों को दिया गया।

50,000 लीटर पेट्रोल बहा

50,000 लीटर पेट्रोल बहा

पुलिस और आइओसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करने लगे। जब तक दोनों पदाधिकारियों के द्वारा तेल सप्लाई हो रहे पाइप के पास पहुंचकर छेद को बंद करते तब तक लगभग 50,000 लीटर तेल पानी बह चुका था। वहीं घटना स्थल से पुलिस ने पाइप खोलने के औजार गमछा और चप्पल बरामद किया है। तो कंपनी के अधिकारियों द्वारा छेद किए गए पाइप लाइन के चारों तरफ 500 गज की दूरी की घेराबंदी कर प्रवेश निषेध कर दिया गया है और पाइपलाइन की मरम्मत का काम किया जा रहा है।

पुलिस ने बुलाया स्वान दस्ता

पुलिस ने बुलाया स्वान दस्ता

मामले की जानकारी देते हुए नौबतपुर थाना अध्यक्ष प्रेम राज चौहान ने बताया कि ग्रामीणों की सक्रियता के वजह से एक बड़ी घटना घटने से बच गई और मौके पर पहुंचकर निकल रहे पेट्रोल का कारण पता किया गया तथा इसे दुरुस्त करने की तैयारी की जा रही है। वही उक्त स्थान से मिले चप्पल, औजार और कपड़ों के माध्यम से छानबीन कर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए स्वान दस्ता को भी बुलाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+