बिहार: मामूली विवाद में जवान ने साथी जवान की गोली मारकर की हत्या
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में एक जवान को उसके ही साथी जवान ने गोलियों से भुन दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी जवान मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को एकत्र कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

घटना गोपालगंज के कटेया थाना के नटवा गांव स्थित कैंप की है। कैंप पंचदेवरी प्रखंड के नटवा गांव में अपराध नियंत्रण को लेकर बनाया गया था। शुक्रवार की सुबह कैंप में दो जवानों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते-देखते झगड़ा बढ़ता चला गया और जवान ने अपने साथ नंदजी यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोप जवान मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। इस घटना के बाद कैंप में भगदड़ मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को एकत्र कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद आक्रोषित लोगों ने जमकर हंगामा भी किया। लोगों के हंगामें को देखते हुए पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया की मृतक जवान नन्द जी यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया है। हत्या और विवाद की वजह क्या है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।












Click it and Unblock the Notifications