ग्रामीण को डसने के बाद खुद फंस गया सांप, पैर से लिपटने को हुआ मजबूर!

पटना। सोशल मीडिया पर एक वीडियो और फोटो वायरल हो रहा है जिसमें एक ग्रामीण के पैर में सांप लिपटा हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि सांप काटने के बाद किसान के पैर से लिपट गया। मामला बिहार के मधेपुरा का बताया जा रहा है।

A snake trapped in leg of man form Bihar

मधेपुरा के बिहारीगंज में सांप ने एक ग्रामीण को डस लिया और इसके बाद उसके पैर में लिपट गया। पैर में लिपटे हुए सांप को लेकर ग्रामीण अस्पताल गया जहां डॉक्टर को उसने दिखाया। डॉक्टर का कहना है कि सांप के काटने के बाद उसका दांत ग्रामीण के पैर की चमड़ी और मांस में फंस गया जिसके बाद सांप उसके पैर से अलग नहीं हो पाया और वहीं कुंडली मारकर पड़ा रहा। पैर में लिपटे सांप को ग्रामीण और अन्य लोगों ने निकालने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हुए।

A snake trapped in leg of man form Bihar

ग्रामीण अस्पताल पहुंचा तो वहां डॉक्टर की मदद से सांप को पैर से छुड़ाया गया। बताया जा रहा है कि यह पानी वाला सांप था जिसमें विष नहीं होता इसलिए ग्रामीण पर सांप के काटने का असर नहीं हुआ। सांप को पैर से छुड़ाने के बाद उसे छोड़ दिया गया।

इस बारे में ग्रामीण ने बताया कि खेत में काम करते समय पांव के नीचे सांप आ गया जिसके बाद उसने डस लिया और पैर से लिपट गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+