बिहार: तांत्रिक निकला सीरियल किलर, कई लड़कियों से रेप-मर्डर

29 मार्च को एक लड़की का मर्डर हुआ। लड़की के मोबाइल में तांत्रिक का नंबर मिला जिससे पुलिस उस तक पहुंची। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

पटना। बिहार के पूर्णिया जिले में एक सीरियल किलर तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो झांसा देकर महिलाओं का यौन शोषण करता था और फिर उसकी हत्या कर देता था। 29 मार्च को हुए एक लड़की के मर्डर केस की छानबीन के दौरान पुलिस को तांत्रिक पर शक हुआ जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान तांत्रिक ने महिला की हत्या की बात कबूली। तांत्रिक ने पुलिस से बताया है कि उसने कई महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाकर उनकी हत्या की है।

बिहार: तांत्रिक निकला सीरियल किलर, कई लड़कियों से रेप-मर्डर

मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया जिला की रहने वाली एक 20 साल की लड़की अपने प्रेमी को वश में करने के लिए तांत्रिक नाजिम के पास पहुंची और अपनी समस्या बताई। लड़की की समस्या सुनने के ढोंगी तांत्रिक जादू टोना करने के लिए रात में अपनी कुटिया मे बुलाया और उसके साथ रेप किया। जब लड़की ने इस बात का विरोध किया तो भेद खुल जाने के डर से उसने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद लड़की की लाश को सड़क के किनारे फेंक दिया।

बिहार: तांत्रिक निकला सीरियल किलर, कई लड़कियों से रेप-मर्डर

सुबह जब लड़की की लाश मिली तो इलाके में सनसनी फैल गई। फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि लड़की के मोबाइल में तांत्रिक का नंबर सेव था और उसने तांत्रिक से कई बार बात की थी। लड़की के मोबाइल पर आखिरी बार तांत्रिक का कॉल आया था। इसी वजह से पुलिस तांत्रिक से पूछताछ करने वहां पहुंची।

पूछताछ के दौरान तांत्रिक बार-बार बयान बदल रहा था। उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया और कड़ाई से पूछताछ की गई। तब उसने पुलिस के सामने गुनाह कुबूल करते हुए लड़की की हत्या की बात कही। साथ ही उसने अन्य लड़कियों के यौन शोषण और हत्या की बात पुलिस को बताई।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि इससे पहले भी कई बार यह तांत्रिक कई मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस मामला दर्ज करते हुए इस सीरियल रेपिस्ट के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाते हुए सजा देने की बात कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+