पति नपुंसक निकला तो देवर से बन गए शारीरिक संबंध, गर्भवती भाभी पहुंची थाने

भोजपुर। बिहार के भोजपुर इलाके में एक महिला ने थाने जाकर ऐसी कहानी सुनाई जिसको सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। महिला ने पति, देवर, सास और ससुर के खिलाफ दी गई शिकायत में कहा है कि ससुराल में उसको प्रताड़ित किया जा रहा है। पति नपुंसक है इसलिए देवर ने शादी का झांसा देकर रेप किया जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई और अब शादी करने से इनकार कर रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

A pregnant woman went in police station in Bihar

भोजपुर के तियर थाना क्षेत्र की घटना है जहां एक युवती की शादी 2013 में तियर क्षेत्र में हुई थी। पति नपुंसक था जिस वजह से युवती के संबंध उसके देवर से बन गए। युवती का कहना है कि देवर ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाया और अब वह दो माह की गर्भवती है। इसके बाद देवर ने उससे शादी करने से मना कर दिया।

महिला थाने में जाकर युवती ने पति, देवर, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवती ने कहा कि देवर दूसरी शादी रचा रहा है जबकि वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है। युवती ने कहा कि जब वह ससुराल गई तो पता चला कि पति नपुंसक है। देवर ने उससे प्यार की बातें की और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+