प्रेमी के साथ छुपकर रंगरलियां मना रही थी बहू, घरवालों ने दी ये दर्दनाक सजा

पटना। प्रेमी के साथ शादी के बाद भी प्रेम प्रसंग जारी रखना एक शादीशुदा महिला को काफी भारी पड़ गया। मामला चंपारण जिले का है, जहां शादी से पहले ही लड़की एक युवक के साथ प्रेम करती थी लेकिन उसके घर वालों ने जबरदस्ती उसकी शादी किसी और के साथ करा दी थी। शादी के बाद भी इन दोनों का प्यार कम नहीं हुआ। मौका मिलते ही वे दोनों एक दूसरे से मिलते और शारीरिक संबंध बनाते थे, जबकि महिला का पति नौकरी करने के लिए बाहर रहता था।

रिश्तेदार बन कर घर आता था प्रेमी

रिश्तेदार बन कर घर आता था प्रेमी

प्रेम और अवैध संबंधों का ये सिलसिला पिछले कई वर्षों से चलता आ रहा था। हद तो तब हो गई जब लड़की के ससुराल आने के बाद भी उसका प्रेमी रिश्तेदार बन कर आने लगा। ससुराल वाले भी रिश्तेदार समझ कर उसे कुछ नहीं कहते लेकिन एक रात के अंधेरे में उसके ससुराल वालों ने प्रेमी के साथ बहू को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। फिर क्या था गुस्से से आग बबूला होते हुए दोनों की पिटाई की और प्रेमी को दर्दनाक मौत देते हुए उसकी लाश को पड़ोस के खेत में फेंक दिया।

खेत में लाश मिलने से हड़कंप

खेत में लाश मिलने से हड़कंप

जब सुबह आसपास के लोगों ने युवक की लाश देखी तो मामले की जानकारी नजदीकी थाने को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को यह पता चला कि इस युवक का संबंध महिला के साथ था, जिसकी वजह से उसकी हत्या हुई है फिर महिला के साथ-साथ उसके ससुराल वालों को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ की जा रही है।

पश्चिम चंपारण का मामला

पश्चिम चंपारण का मामला

मिली जानकारी के अनुसार मामला पश्चिम चंपारण जिले के सतवरिया गांव की है। जहां के रहने वाले शुकेश कुमार का प्रेम संबंध मीनाक्षी देवी के साथ पिछले कई वर्षों से था। इसी वजह से वह जब उसे बुलाती थी तो उसके घर चला जाता था। इस बात की भनक उसके ससुराल वालों को भी लग चुकी थी और सभी सतर्क हो गए थे। इसी दौरान कल देर रात प्रेमिका ने उसे फोन पर अपने घर बुलाया और बंद कमरे में उसके साथ संबंध बनाने लगी। तभी घरवाले आवाज सुनकर जगे और अपनी आंखों से बहू की रासलीला के गुस्से से आग बबूला हो कर दोनों की जमकर पिटाई कर दी।

इज्जत के साथ खेलता था प्रेमी

इज्जत के साथ खेलता था प्रेमी

ससुराल वालों की मार से जहां बहू घायल हो गई वहीं उसके प्रेमी की दर्दनाक मौत हो गई। प्रेमी की मौत के बाद उसकी लाश को पड़ोस के खेत में फेंक दिया गया। जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस ने प्रेमिका उसके ससुर और देवर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में ससुरालवालों ने ने गुनाह कबूल करते हुए कहा कि वह अक्सर हमारे इज्जत के साथ खेला करता था इसलिए उसकी हत्या कर दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+