Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बुजुर्ग को सांप ने काटा, परिजन जिन्दा सांप को लेकर अस्पताल पहुंचे, मचा हड़कंप

आरा। बिहार के आरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां इलाज कराने के लिए गए एक बुजुर्ग अपने साथ सांप को भी लेकर अस्पताल पहुंच गया। दरअसल, एक बुजुर्ग को सांप ने काट लिया जिसके बाद जख्मी बुजुर्ग को लेकर परिजन इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचे। स्थिति उस वक्त अजीबोगरीब हो गई जब परिजनों ने जख्मी बुजुर्ग के साथ काटनेवाले सांप को भी सदर अस्पताल के डॉक्टरों के सामने पेश कर दिया। सांप को देखते ही डॉक्ट के चैंबर में मौजूद लोगों के होश फाख्ता हो गए।

A man died due to snake bite in Bihar

जानकारी के अनुसार, भोजपुर के बिहियां थाना के बेलवनिया में कोल्ड ड्रिंक की दुकान चलनेवाले बुजुर्ग सत्यनारायण प्रसाद को गोदाम में रखे कोल्ड ड्रिंक निकलने के दौरान सांप ने हाथ मे डस लिया। बुजुर्ग की शोर सुन परिजन मौके पर पहुंचे और सांप को जिंदा पकड़ लिया। बुजुर्ग के परिजनों के मुताबिक उन्हें कुछ नहीं सुझा तो पकड़े गये सांप को लेकर जख्मी बुजुर्ग के साथ सदर अस्पताल पहुंच गए, ताकि सांप को देख अस्पताल के डॉक्टर मरीज का इलाज बेहतर तरीके से कर सकें।

परिजनों ने बुजुर्ग के साथ सांप को भी डॉक्टर की मेज पर रख दिया। डॉक्टर ने जब काटनेवाले जिंदा सांप को देखा तो डॉक्टर के साथ चैंबर में मौजूद लोगों के होश फाख्ता हो गए। थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरातफरी भी मच गई। डॉक्टर के फटकारने के बाद बाल्टी में सांप लाये परिजन इमरजेंसी बिल्डिंग से बाहर आ गए। डॉक्टरों ने तत्काल बुजुर्ग का इलाज शुरू कर दिया जिसके बाद बुजुर्ग की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+