16 साल की लड़की को कहा 'आई लव यू' तो गांव वालों ने किया कुछ ऐसा हाल....

लड़की को 'आई लव यू' बोलते हुए रंगेहाथों पकड़े गए इस युवक की गांववालों ने पहले तो जमकर धुनाई की फिर चेहरे पर कालिख पोत गांव-गांव घुमाया।

पटना। लड़की के साथ प्यार का इजहार करना एक युवक को इतना महंगा पड़ा जिसकी कल्पना उसने सपनों में भी नहीं की होगी। लड़की को 'आई लव यू' बोलते हुए रंगेहाथों पकड़े गए इस युवक की गांववालों ने पहले तो जमकर धुनाई की फिर चेहरे पर कालिख पोत गांव-गांव घुमाया।

गांव की कई लड़कियों के साथ कर चुका था ऐसा काम

गांव की कई लड़कियों के साथ कर चुका था ऐसा काम

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर गांव का है। यहां के रहने वाले एक शख्स मोहम्मद इस्लाम को आज गांव वालों ने एक नाबालिग लड़की को प्यार के झांसे में फसाते हुए गांव वालों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। गांव वालों का कहना था कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले यह शख्स गांव की कई लड़कियों को ऐसे ही बहला-फुसला उनकी जिंदगी बर्बाद कर चुका है। एक बार इसकी शिकायत गांव की एक लड़की ने पंचायत से की थी।

पंचायत के आदेश के बाद भी लड़की छेड़ने से नहीं आया बाज

पंचायत के आदेश के बाद भी लड़की छेड़ने से नहीं आया बाज

लड़की की शिकायत सुनने के बाद पंचायत ने इसे बुलाया और आगे इस तरह की हरकतें नहीं करने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अगर दोबारा इस तरह की बात सुनने को मिली तो तुम्हें पुलिस थाने ले जाया जाएगा। लेकिन पंचायत के आदेश का इस पर कोई असर नहीं पड़ा और लड़कियों को अपने झांसे में फंसाने का काम करता रहा।

लड़की को अकेला पाकर बोला- आई लव यू

लड़की को अकेला पाकर बोला- आई लव यू

इसी तरह आज सुबह गांव की एक लड़की पढ़ने के लिए शहर जा रही थी तभी सुनसान जगह पर उसने रास्ता रोका और प्यार के सपने दिखाते हुए आई लव यू कहा लेकिन उसकी यह बात गांव वालों ने सुन लिया फिर उसे रंगे हाथ पकड़ते हुए जमकर धुलाई की। फिर उसे पंचायत में ले जाया गया जहां चेहरे पर कालिख पोतते हुए गांव गांव गुमाने का फैसला सुनाया गया। पंचायत का फैसला आने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई की और गांव गांव घुमाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+