बिहार: हाई वोल्टेज ड्रामे और मारपीट के बाद थाने में हुई अनोखी शादी

एक प्रेमी युगल ने अपने प्यार को मंजिल तक पहुंचाने के लिए हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद थाने मे जाकर शादी रचाई।

पटना। प्यार नहीं जानता अमीर या गरीब और ना ही पहचानता है गोरा या काला बस यह हो जाता है। प्यार होने के बाद लोग सातवे आसमान में पहुंच जाते हैं। जहां से प्रेमी युगल किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं। इसी तरह का एक मामला बिहार के शेरघाटी में प्रकाश में आया है। जहां एक प्रेमी युगल ने अपने प्यार को मंजिल तक पहुंचाने के लिए हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद थाने में जाकर शादी रचाई। ये भी पढ़ें: जल्द ही रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ले सकेंगे सात फेरे, आ रही है ये योजना

बिहार: हाई वोल्टेज ड्रामे और मारपीट के बाद थाने में हुई अनोखी शादी

मिली जानकारी के मुताबिक, रोशनगंज थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव के शिवनाथ ने बताया कि उसकी चचेरी बहन की ननद बिणा एक लड़के के साथ प्यार में पड़ गई। बीणा इमामगंज थाना क्षेत्र के रौसा गांव के नंदलाल की छोटी पुत्री है। बिणा की बीते दो सालों में लड़के से आंखें चार हो गई थी। आंखें चार होने के बाद धीरे-धीरे मोबाइल पर प्यार परवान चढ़ गया और मामला शादी तक पहुंच गया। वहीं प्यार के परवान चढ़ते ही लड़का 1 जनवरी को लड़की के गांव गया। जहां लड़की ने उसे शादी के लिए पकड़ कर रख लिया। लेकिन लड़का किसी तरह वहां से भाग निकला। जिसके बाद लड़की और उसके परिजनों ने लड़के के गांव आकर एक पंचायत बुलाई।

वहीं, पंचायत में मामला और बिगड़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट की सूचना नजदीकी थाने को मिली और मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाने जाने के बाद यह पता चला कि विवाद का मुख्य कारण लड़का और लड़की है। जिसके बाद थाना अध्यक्ष ने दोनों पक्षों को स्वजातीय होने का हवाला देते हुए आपसी सहमति से थाना परिसर स्थित शंकर मंदिर मे हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उनकी शादी करवा दी। ये भी पढ़ें: शादीशुदा जोड़ों को गिफ्ट में कंडोम और कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स देगी सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+