भाई बनकर आता था प्रेमी, बीवी को आपत्तिजनक हालत में देख पति ने कराई शादी

पटना। शादी से पहले एक-दूसरे से प्यार करने वाले प्रेमी जोड़े शादी के बाद भी अलग नहीं हुए। लड़की की शादी परिवार वालों ने किसी और के साथ कर दी और लड़की अपने ससुराल चली गई जहां उसका प्रेमी अक्सर उसका रिश्तेदार भाई बनकर आता था और रात भर उसके साथ ही रहता था। यह सिलसिला पिछले 6 महीनों से चल रहा था। वहीं नवविवाहित दुल्हन के पति बाहर रहकर नौकरी करता था। दीपावली की छुट्टी में उसका पति घर आया था और प्रेमी भी भाई बनकर मिलने के लिए आया। इसी दौरान महिला के पति ने दोनों को रंगे हाथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।

दीपावली पर पति ने पकड़ा

दीपावली पर पति ने पकड़ा

इस मामले की तहकीकात शुरू हुई तो पता चला कि यह दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की के घरवालों ने शादी नहीं की जिसके बाद दोनों बहाना बनाकर एक दूसरे से मिलने के लिए नाटक रचते थे। दोनों प्रेमी प्रेमिका की सच्चाई सामने आने के बाद गांव वालों की एक पंचायत लगी जहां दोनों की शादी कराने का फैसला किया गया और ससुराल में ही महिला की दुबारा उसके प्रेमी के साथ शादी करा दी गई।

प्रेमी को बताती थी चचेरा भाई

प्रेमी को बताती थी चचेरा भाई

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के शेखपुरा जिले का है जहां एक लड़की को पड़ोस के लड़के से प्यार हो गया था और दोनों प्यार में काफी हद तक आगे बढ़ चुके थे लेकिन परिवार वाले दोनों की शादी करने को तैयार नहीं थे। इस बीच लड़की के घर वालों ने उसकी शादी दूसरे लड़के के साथ कर दी। शादी के कुछ दिनों तक तो ठीक ठाक रहा है और पति बाहर नौकरी करने के लिए चला गया जिसके बाद घर में अकेली दुल्हन को अपने पुराने प्रेमी की याद आई और उसने उसे फोन करते हुए अपने घर बुलाया तथा घर वालों को अपना चचेरा भाई बताते हुए अपने साथ रखने लगी। यह सिलसिला कई महीनों तक चला इसी दौरान उसका पति वापस अपने घर चला आया जिसके बाद एक दिन दोनों को आपत्तिजनक हालत देख लिया। पहले तो दोनों के साथ मारपीट की गई। फिर सच्चाई जानने के बाद गांव की पंचायत में ही दोनों की शादी कराने का फैसला किया और शादी करा दी।

पंचायत कर पति ने कराई शादी

पंचायत कर पति ने कराई शादी

शादी के बाद जितेंद्र शादीशुदा प्रेमिका जूली के साथ शादी कर अपने घर चला गया। महिला का पूर्व पति जय शंकर शादी में शामिल रहा। उसका कहना था कि जिस लड़की के साथ हमारी शादी हुई थी वह किसी और से प्यार करती थी इसलिए वह हमारे साथ नहीं रह सकती जिस वजह से हमने उसकी दूसरी शादी करवा दी। प्रेमी प्रेमिका की शादी को लेकर पूरे गांव में चर्चा है, लोग इस शादी को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+