बिहार: 'लवरात्री' हो या 'लव यात्री' कम नहीं हो रही मुश्किलें, सलमान समेत कुल 76 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
मुजफ्फरपुर। बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान फिलहाल रिएलिटी शो बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं। इसी बीच सलमान के खिलाफ मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना में केस दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेशानुसार थाने में सलमान समेत फिल्म से जुड़े सात लोगों के खिलाफ शांति में विघ्न पैदा करने की साजिश के तहत यह मुकदमा दर्ज किया गया है। यह केस सलमान की फिल्म 'लवरात्रि' के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर हुआ है। हालांकि हालात और हर रोज फिल्म के नाम लेकर बवाल बढ़ता देख पिछले हफ्ते सलमान ने फिल्म का नाम बदलकर 'लव यात्री' कर दिया।

मुजफ्फरपुर के अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने इस फिल्म के पहले वाले नाम लवरात्रि को लेकर मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में केस दर्ज करवाया था। इस केस में आईपीसी की धारा 295, 295 A,153 ,153 A और 120 बी के तहत नवरात्रि की तर्ज पर 'लवरात्रि' फिल्म के नाम पर आपत्ति जताई गई थी। इस केस में कहा गया है कि इससे शांति में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इस मामले में सलमान समेत कुल 76 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। 'लवरात्रि' की टीम पर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का आरोप है।
मुजफ्फरपुर की अदालत में सलमान के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इस केस में सलमान खान व फिल्म के मुख्य अभिनेता और सलमान के जीजा आयुष शर्मा, वरीना हुसैन समेत कुल 76 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया है। इस फिल्म को लेकर यह हंगामा कोई नया नहीं है। यह विवाद फिल्म के ट्रेलर तथा फिल्म के नाम की सूचना मिलने के बाद से ही इसपर बवाल मचा हुआ था। फिल्म 'लवरात्रि' को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि इस फिल्म से हिंदुओं की धार्मिक भावना आहत हो सकती है, इसलिए इस फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं होने दी जाएगी। गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में एक जोड़े की लव स्टोरी दिखाई है, जिनका प्यार नवरात्रि के दौरान परवान चढ़ता है। फिल्म में आयुष शर्मा और वरीना हुसैन लीड किरदार में हैं।












Click it and Unblock the Notifications