बिहार: अभिनेत्री रवीना टंडन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट के आदेश के बाद केस हुआ दर्ज

पटना। बॉलीवुड की मशहूर आदाकारा रवीना टंडन मुश्किलों में घिर सकती हैं। रवीना के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर में एक केस दर्ज किया गया है। उन पर यह केस रोड ट्रैफिक में खलल डालने को लेकर दर्ज कराया गया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद रवीना के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल रवीना ने अभी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

बिहार: अभिनेत्री रवीना टंडन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट के आदेश के बाद केस हुआ दर्ज

कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मिजिस्ट्रेट दीपक ने रवीना टंडन के खिलाफ काजी मोहम्मदपुर पुलिस थाने में केस दर्ज करने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद रवीना के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इस मामले की शिकायत वकील सुधीर कुमार ओझा ने कोर्ट में की थी। सुधीर ने यह केस 12 अक्टूबर को रवीना के मुजफ्फरपुर दौरे के दौरान रोड ट्रैफिक में खलल डालने को लेकर कोर्ट में दायर किया था। इस याचिका के बाद कोर्ट ने 5 नवंबर को अभिनेत्री के खिलाफ केस दर्ज का निर्देश दिया था।

बिहार: अभिनेत्री रवीना टंडन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट के आदेश के बाद केस हुआ दर्ज

12 अक्टूबर का है पूरा मामला

बता दें कि रवीन 12 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर में एक होटल के उद्घाटन के लिए आई थीं। इसी मामले में होटल के मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। सुधीर ने शिकायत में कहा की रवीना की वजह से सड़क पर काफी देर तक जाम लगा रहा जिसमें खुद वकील सुधीर भी फंसे हुए थे। इसी मामले में सुधीर ने कोर्ट में याचिका दी और निवेदन किया की उनकी इस शिकायत पर गौर करते हुए रवीना टंडन के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। इस मामले में मोहम्मदपुर थाने में संख्या 475/18 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल इस मामले में रवीन के तरफ से अबतक कोई बयान नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+