बिहार: ऑस्ट्रेलियाई नागरिक का जंगल में पेड़ से लटका शव देख सब हुए हैरान, एसपी ने कही ये बात

पटना। बिहार के बोधगया में एक ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। पर्यटक का शव बोधगया के जंगलों में पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब कुछ लोग जंगल के पास से होकर गुजर रहे थे। जंगल से गुजरने के दौरान उन्होंने एक व्यक्ति के शव को पेड़ पर लटका देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

बिहार: ऑस्ट्रेलियाई नागरिक का जंगल में पेड़ से लटका शव देख सब हुए हैरान, एसपी ने कही ये बात

घटना स्थल से पुलिस को पर्यटक का बैग, पानी की बोतल और डायरी को पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि डायरी में जो पोन नंबर मिले हैं उसमें जिस कोड का इस्तेमाल हुआ है वो ऑस्ट्रेलिया का है। इसी के सहारे पुलिस यह उम्मीद जता रही है कि पर्यटक ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला था।

पुलिस ने बताया कि यह हत्या का मामला नहीं लगता। लेकिन जांच में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा रही है इसलिए हर एंगल से इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही फॉरेंसिक टीम बोधगया पहुंचेगी साथ ही वहां जाकर सबूत व नमूने इक्ट्ठे करेगी। इस मामले पर बोधगया एसपी अनिल कुमार ने कहा कि, मृतक के दस्तावेजों के हिसाब से वह ऑस्ट्रेलिया का नागरिक था। यह पूरा मामला आत्महत्या का लगता है। हालांकि इस मामले की जांच के लिए कई अन्य टीमों को इसमे तैनात कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+