बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, अलग-अलग जिलों में 9 लोगों की गई जान
Bihar Lightning Strike News: बिहार में इस साल की आकाशीय बिजली जमकर अपना कहर मचा रही है। अब बिहार के कई जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
बिहार के अरवल जिले के चार अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से 3 लोगों की जान चली गई, जबकि वज्रपात से रोहतास में 2, मुजफ्फरपुर में 1, बांका में 1, पूर्वी चंपारण में 1 और नालंदा में 1 व्यक्ति की मौत हो गई।

9 लोगों की बिजली गिरने से मौत
एक साथ 9 लोगों की मौत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। इसी के साथ उन्होंने लोगों से खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है।
राज्य के अरवल में 3, रोहतास में 2 , मुजफ्फरपुर में 1, बांका में 1, पू० चंपारण में 1 एवं नालंदा में 1 व्यक्ति की वज्रपात से मृत्यु दुःखद। मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रु० अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सुझावों का…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) July 14, 2023
सीएम ने की लोगों से अपील
सीएम नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, "राज्य के अरवल में 3, रोहतास में 2 , मुजफ्फरपुर में 1, बांका में 1, पू० चंपारण में 1 एवं नालंदा में 1 व्यक्ति की वज्रपात से मृत्यु दुःखद। मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रु० अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घर में रहें, सुरक्षित रहें।"
बुधवार को गई 6 लोगों की जान
इससे पहले बुधवार (12 जुलाई) देर शाम को बिहार के चार जिलों में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कुल छह लोगों की मौत हो गई थी।
बयान में कहा गया है कि मधेपुरा जिले में तीन मौतें हुईं, इसके बाद जमुई, पूर्णिया और गोपालगंज जिलों में एक-एक मौत हुई थी। सीएम नीतीश कुमार ने मौतों पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications