Lakhisarai News: दर्दनाक सड़क हादसे में 9 की मौत और कई लोग ज़ख़्मी, मौत का मंज़र देख सहम गए लोग

Road Accident In Lakhisarai: बिहार के विभिन्न ज़िलों से आये दिन सड़क हादसों की दर्दनाक ख़बरें पढ़ने को मिल रही हैं। ताज़ा मामला लखीसराय का है, जहां सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग ज़ख़्मी बताये जा रहे हैं।

लखीसराय के झुलौना गांव (रामगढ़ थाना चौक क्षेत्र) के पास नेशनल हाईवे-30 लखीसराय सिकंदरा मेन रोड पर यह हादसा हुआ है। ट्रक और ऑटो के बीच आमने-सामने ज़ोरदार टक्कर हुई और यह दर्दनाक हादसा हो गया। कई लोगों की स्थिति भी नाज़ुक बताई जा रही है।

9 killed and many injured in a painful road accident, people were horrified after seeing the scene

स्थानीय लोगों की मानें तो टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उतर गए। ऑटो में 14 लोग सवार थे, जिसमें 8 लोगों की तो मौक़े पर ही मौत हो गई। 1 की इलाज के क्रम में मौत हो गई। सड़क हादसे की खबर पाकर पुलिल मौक़े पर पहुंची।

घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पांच लोगों की हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें सदर अस्पताल लखीसराय से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। मृतकों की पहचान मनोज कुमार ऑटो ड्राइवर (महिसोना, लखीसराय निवासी) के रूप में हुई है।

वहीं 8 लोग मुंगेर जिला के निवासी बताये जा रहे हैं। मौके पर जिला एसपी पंकज कुमार और नगर थाना अध्यक्ष दल बल के साथ पहुंचे। उसके बाद सदर अस्पताल में घायलों का हाल जाना। मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को खबर दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+