बिहार: नालंदा में गौरी गणेश की प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबे दो बच्चे, एक की मौत
ग्रामीणों ने आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
नालंदा, 31 अगस्त 2022। बिहार के नालंदा ज़िले में गणेश की प्रतिमा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाका हादसा हो गया। खुदागंज थाना क्षेत्र पकड़िया बीघा गांव के पास गौरी गणेश की प्रतिमा विसर्जन हो रहा था। इस दौरान दो बच्चे नदी किनारे डूब गए। बच्चे के डूबने से वहां हड़कंप मच गया। बच्चा जैसे ही पानी में डूबा तो बचाने के लिए आवाज लगाई। बच्चे की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों ने जल्दी-जल्दी एक बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। वहीं दूसरा बच्चा नदी की पानी में बह गया, स्थानीय लोगों ने काफी ढूंढा तो कुछ दूर पर बच्चा मिला।
Recommended Video

8 वर्षीय बच्चे की नदी में डूबने से मौत
ग्रामीणों ने आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौक़े पर पहुंची और बच्चे को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार शरीफ सदर अस्पताल बच्चे का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौप दिया गया। वहीं पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुट गई। मृतक की पहचान तीसरी कक्षा का 8 वर्षीय छात्र सुगंध कुमार बीघा गांव निवासी पिता नाम शंभू सिंह रूप में हुई।
ये भी पढ़ें: बिहार: बिल्किस बानो मामला और अंकिता केस के ख़िलाफ़ AISF छात्राओं का विरोध प्रदर्शन












Click it and Unblock the Notifications