आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की सुरक्षा में चल रही कार पलटी, 7 घायल
लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा के लिए चल रही कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
पटना। बिहार के हाजीपुर जिले में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा के लिए चल रही एस्कॉर्ट कार के पलटने से सात लोग घायल हो गए हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा के लिए चल रही कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल घटना को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।












Click it and Unblock the Notifications