Bihar Politics: बिहार में खाली होंगी राज्यसभा की 6 सीटें, जानिए किसका कार्यकाल हो रहा पूरा?
Bihar Political News: बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ ही राज्यसभा चुनाव का भी ऐलान हो चुका है। राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल पूरा होने वाला है। 27 फरवरी 2024 को खाली हो रही छह सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है।
2 अप्रैल को 6 राज्यसभा सांसदों में भारतीय जनता पार्टी के सुशील कुमार मोदी, जदयू से बशिष्ठ नारायण सिंह और अनिल प्रसाद हेगड़े, राजद से मनोज झा और मोहम्मद अशफाक करीम और कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह का कार्यकाल पूरा हो रहा है। 8 फरवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी।

आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव में मतदाता की भूमिका विधायक निभाते हैं। बिहार में 243 विधायकों की तादाद है। विधायकों की तादाद के ऐतबार से एक राज्यसभा सांसद को जीतने के लिए कम से कम 40 विधायकों का सपोर्ट चाहिए।
बिहार में मौजूदा विधायकों का समीकरण देखें तो सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के पास निर्दलीय एमएलए के साथ 128 विधायकों की तादाद है। इसके साथ ही विपक्षी दलों के पास 115 विधायकों की तादाद है। विधायकों की तादाद के हिसाब से इस बार राज्यसभा सदस्यों का भी समीकरण बदला है।
जदयू के पास 45 विधायक हैं, इस हिसाब से जदयू के दो के राज्यसभा सांसदों की जगह एक को जगह मिलने की उम्मीद है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के पास 78 विधायकों की तादाद है, इस मुताबिक भाजपा के कोटे से दो सदस्य राज्यसभा पहुंच सकते हैं।
विपक्ष की बात करें तो राजद के पास 79 विधायकों की तादाद है। इस हिसाब से राजद के कोटे से भी दो सदस्य राज्यसभा पहुंच सकते हैं। वहीं छठी सीट के लिए किसी गठबंधन के पास बहुमत नहीं है। आइए समझते हैं आंकड़ों का गणित।
एनडीए गठबंधन के पास तीन राज्यसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद, हम के 4 और विधायक और 1 निर्दलीय विधायक मिलाकर विधायकों की तादाद 8 पहुंच रही है। वहीं विपक्षी गठबंधन की बात करें तो कांग्रेस के पास 19 विधायक, माले के पास 12 विधायक हैं।
सीपीआई और सीपीएम के पास दो-दो विधायकों की तादाद है। वहीं एआईएमआईएम (AIMIM) के पास एक विधायक है। इस तरह से विपक्षी गठबंधन के पास 35 विधायकों की तादाद होगी। लेकिन बहुमत किसी के पास नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications