बिहार के सहरसा में आकाशीय बिजली गिरने से पांच की मौत, मरने वाले में चार बच्चे
पटना, 28 जून: बिहार के सहरसा जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चों समेत पांच की मौत हो गई। वहीं एक शख्स बुरी तरह से झुलसा है। घटना सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकमका गांव की है। यहां ये चार बच्चे एक बुजुर्ग महिला के साथ बाग में किसी काम से आए थे। इस दौरान वज्रपात होने से ये उसकी चपेट में आ गए और इनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रशास ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख के मुआवजे का ऐलान किया है।

बिहार में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। एक तरफ बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। तो वहीं वज्रपात की घटनाएं भी सामने आई हैं। मौसम विभाग ने अभी अगले कई दिनों तक बिहार में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं राज्य के कई इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने बिहार में बारिश के अनुमान को देखते हुए लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications