Gaya News: फल्गू नदी में नहाने गए 5 बच्चे, अचानक लगे डूबने, रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान मौत की डुबकी
Gaya News: बिहार के गया ज़िले से एक दर्दनाक ख़बर सामने आ रही है, जहां बुधवार की सुबह करीब 8 बजे कुछ बच्चे महेश्वर घाट के पास फल्गु नदी में नहाने गए। अचानक 2 बच्चे डूबने लगे, उसे बचाने 3 और बच्चे गए तो वह भी बहने लगे।
स्थानीय लोग, गोताखोर और SDRF की टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया लेकिन फिर भी जान नहीं बच पाई। इस पूरे मामले में मिली जानकारी के मुताबिक महेश्वार घाटे के पास वार्ड नंबर 53 के 5 बच्चे फल्गु नदी में नहाने गए। सभी लोग नहा रहे थे, अचानक पानी में 2 बच्चे डूबने लगे।

वहां मौजूद अन्य बच्चे उसे बचाने की कोशिश में आगे बढ़े तो वह लोग भी बहने लगे। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर गोताखोर एवं एसडीआरएफ की टीम द्वारा उन्हें रेस्क्यू किया गया। समुचित इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई।
बच्चों की मौत पर गया जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि पीड़ित परिजनों को दुःख की इस घड़ी में भगवन धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करे। वहीं जिला पदाधिकारी ने अपर समाहर्ता आपदा विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया ही कि उक्त डूबने की घटना के मामले में अग्रेतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
05 बच्चे में 02 बच्चे जिनकी मृत्यु हुई है, वे बेलागंज के निवासी थे। शेष 03 बच्चे मानपुर के निवासी थे। ज़िला पदाधिकारी ने अपर समाहर्ता आपदा एव अनुमण्डल पदाधिकारी सदर को निर्देश दिया ही आज ही मृतकों के परिजन को अनुग्रह अनुदान के तहत 4-4 लाख रुपया मुआवजा उपलब्ध करवाया जाय।












Click it and Unblock the Notifications