Bihar: दूल्हे पक्ष के 40 लोग शराब के नशे में थे धुत, करने वाले थे 'नागिन' डांस, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शादी समारोह में उस समय माहौल खराब हो गया, जब 40 लोगों को शराबबंदी के नियमों का उल्लंघन करते हुए शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना रविवार को हुई,ये लोग शराबबंदी वाले राज्य बिहार में शादी में शामिल होने गए थे, जिनको शराब के नशे में धुत होने के कारण गिरफ्तार किया गया।
बिहार में 2016 से शराबबंदी लागू है। गिरफ्तार किए गए सभी लोग, जो दूल्हे पक्ष के थे, कथित तौर पर नशे में थे और शादी के दौरान 'नागिन' डांस करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने खुलासा किया कि वे शादी में दूसरों के लिए उपहार के तौर पर शराब की बोतलें भी ले जा रहे थे।

शराब की बोतलें और दो वाहन जब्त
अधिकारियों ने घटना में शामिल दो वाहनों को जब्त कर लिया। इसके अलावा शादी के मेहमानों को शराब की आपूर्ति करने वाले सात शराब व्यापारियों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर मिली सारी शराब जब्त कर ली।
आम लोगों के वेश में आबकारी की कार्रवाई
शराबबंदी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आबकारी विभाग के अधिकारियों ने आम लोगों के वेश में की। आबकारी निरीक्षक शिवेंद्र झा ने बताया, "शराब तस्करों और शराबियों के खिलाफ विभाग लगातार अभियान चला रहा है। हमारी टीम के सदस्य उन पर नजर रखे हुए हैं।"
पिछले कुछ सालों में बिहार में शराबबंदी के उल्लंघन की कई घटनाएं सामने आई हैं। हर साल राज्य में अवैध शराब पीने से लोगों की मौत के मामले सामने आते रहे हैं। पिछले महीने पटना हाईकोर्ट ने राज्य में पूर्ण शराबबंदी को लेकर बिहार सरकार के अधिकारियों को फटकार लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि उन्हें यह कानून इसलिए पसंद है क्योंकि इससे उन्हें "बड़ी रकम" मिलती है।
जस्टिस पूर्णेंदु सिंह ने अपने आदेश में कहा, "न केवल पुलिस अधिकारी, आबकारी अधिकारी बल्कि राज्य कर विभाग और परिवहन विभाग के अधिकारी भी शराबबंदी को पसंद करते हैं। उनके लिए इसका मतलब बड़ी रकम है।












Click it and Unblock the Notifications