बिहार: पूर्णिया के पास बस के डिवाइडर से टकराने से एक कांवड़िया की मौत, 25 घायल

घनश्याम पंडित (कांवड़िया) ने कहा कि वे देवघर से किशनगंज के छतरघाट जा रहे थे। ड्राइवर चलती गाड़ी में ही सो गया था जिसकी वजह से बस डिवाइडर से टकरा गई और हादसा हो गया।

पूर्णिया, 17 अगस्त 2022। बिहार के पूर्णिया जिला से सड़क हादसे में एक कांवड़िए की मौत और 25 के घायल होने की खबर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक आज (बुधवार) को पूर्णिया जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर बस के डिवाइडर से टकराने पर हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसा डगरुआ थाना अंतर्गत कजरा पुल के पास एनएच-31 पर हुआ है। कांवड़ियों से भरी बस देवघर से किशनगंज जा रही इसी दौरान हादसा हो गया। डगरुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मामूली चोट लगे कांवड़िए को भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य लोगों का इलाज पूर्णिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जारी है।

kanwar

27 लोगों को कराया गया अस्पताल में भर्ती
घटना की सूचना मिलने के बाद रामचंद्र मंडल (थाना प्रभारी डगरुआ) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को डगरुआ पीएचसी ले जाया गया। रामचंद्र मंडल ने बताया कि कुछ कांवड़ियों को गंभीर चोटें आईं हैं उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पूर्णिया भेज दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बस चालक की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। डगरुआ पीएचसी के डॉक्टर की मानें तो 27 लोगों को भर्ती कराया गया था। 27 लोगों में से 8 को लोगों को गंभीर चोट होने की वजह से पूर्णिया सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया है।

देवघर से किशनगंज लौट रहे थे कांवड़िये
घनश्याम पंडित (कांवड़िया) ने कहा कि वे देवघर से किशनगंज के छतरघाट जा रहे थे। ड्राइवर चलती गाड़ी में ही सो गया था जिसकी वजह से बस डिवाइडर से टकरा गई और हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि बस में 15 महिलाओं सहित 40 तीर्थयात्री थे। डगरुआ पीएचसी में बस ड्राइवर का भी इलाज चल रहा है। फिल्हाल पुलिस ने बस को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: बिहार: सिर्फ़ 4 साल का सियासी सफर, अपने भाई को हराया और बने मंत्री, जानिए कौन हैं शाहनवाज आलम ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+