21 साल की सन्नू कुमारी के बिहार में चर्चे, 5 बार के MP की पत्नी को निकाय चुनाव में हराया

अररिया नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद 21 साल की सन्नू कुमारी की चर्चा बिहार के सियासी गलियारों में काफी हो रही है। अन्नू कुमारी ने पांच बार के पूर्व सांसद सुखदेव पासवान की पत्नी को धूल चटाई है।

Araria Nagar Nikay Chunav

Araria Nagar Nikay Chunav: 21 साल की मेडिकल छात्रा सन्नू कुमारी के चर्चे इन दिनों बिहार में हो रहे हैं। क्योंकि, सन्नू कुमारी ने अररिया नगर निकाय के दूसरे चरण के चुनाव में जीत हासिल की हैं। सन्नू कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और पांच बार के पूर्व सांस सुखदेव पासवान की पत्नी नीलम देवी को धूल चटाई है। इस जीत के बाद सन्नू कुमारी की बिहार के सियासी गलियारों में जीत की काफी चर्चा हो रही है। वहीं, हर शख्स सन्नू कुमारी के बार में जानने के लिए बेताब है।

मेडिकल कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा सन्नू कुमारी ने अररिया जिले के नरपतगंज नगर पंचायत चुनाव में शानदार जीत हासिल करते हुए सबको चौंका दिया है। सन्नू कुमारी को मुख्य पार्षद पद के चुनाव में 5493 मत प्राप्त हुए है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सीमा कुमारी को 2193 मतों से हराया है। सीमा को 3300 मत प्राप्त हुए। वहीं, पांच बार सांसद रह चुके सुखदेव पासवान की पत्नी नीलम देवी तीसर स्थान पर रहीं। नीलम देवी को सिर्फ 1206 वोट मिले।

कौन हैं सन्नू कुमारी
21 साल की सन्नू कुमारी दरभंगा मेडिकल कालेज में प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। सन्नू के पिता इंद्रानंद पासवान हैं। इंद्रानंद पासवान एक शिक्षक हैं, जबकि मां आंगनबाड़ी सेविका हैं। सन्नू कुमारी पहली बार नरपतगंज सीट नगर पंचायत का चुनाव लड़ी और जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही सन्नू क्षेत्र के लोगों के लिए मिसाल बन गई है।

SC महिला को आरक्षित थी नरपतगंज सीट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरपतगंज नगर पंचायत सीट महिला अनुसूचित सीट होने के कारण सन्नू कुमारी ने मुख्य पार्षद के पद पर अपने भाग्य अजमाने का फैसला किया और चुनावी मैदान में कूद पड़ी। सन्नू ने अपनी जीत का श्रेय जनता को देते हुए कहा, यह अकेले मेरी जीत नहीं है। बल्कि नरपतगंज नगर पंचायत के सभी जनता की जीत है।

Recommended Video

    अररिया: नरपतगंज मुख्य पार्षद के पद पर सन्नु कुमारी ने किया कब्जा

    सन्नू ने कहा युवाओं को राजनीति में आने की जरूरत
    सन्नू ने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा सहित नगर पंचायत पहली बार बनने के कारण कई समस्याओं से जूझ रहा हैं। जिसमें हर वर्गों के साथ मिलकर हर क्षेत्र में विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। सन्नू ने कहा देश के सामने मौजूद गंभीर समस्याओं के हल के लिए भी युवा पीढ़ी की उर्जा और जोश की जरूरत है। युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ होती है। युवा देश और समाज को नए शिखर पर ले जाते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+