बिहार के 23 जिलों के 206 प्रखंड सूखाग्रस्त घोषित
पटना। बिहार के 23 जिलों के 206 प्रखंड को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद 23 जिलों के 206 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य में सूखाग्रस्त इलाकों को लेकर बैठक की गई।

दरअसल बिहार में इस बार खरीफ फसलों के उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त करना आसान नहीं होगा। मौसम की बेरूखी की वजह से धान की फसल बेकार हो गई। पानी के बिना फसलें सूख रही हैं। सरकार ने डीजल सब्सिडी की मदद से फसलों को बचाने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बारिश न होने की वजह से कम से कम 20 फीसद फसलों का सूखना तय माना जा रहा है।
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर कृषि विभाग सूखे का आकलन किया, जिसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कौ सौंपी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने 23 जिलों के 206 प्रखंड को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications