IAS Transfer: बिहार में 18 IAS अधिकारियों का तबादला, जानिए किसे मिली कौन सी ज़िम्मेदारी

Bihar IAS Transfer News: बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी पारा चढ़ चुका है। वहीं आगामी चुनाव से पहले IAS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ़ से 23 जनवरी को बड़े पैमाने पर 18 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। वहीं 3 अधिकारियों को अतिरिक्त पदभार से आज़ाद किया गया है।

IAS अधिकारियों के तबादले के साथ ही कई अधिकारियों को प्रमोशन भी दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने संबंधित अधिकारियों के नाम की अधिसूचना भी जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक सत्येंद्र कुमार सिंह (संयुक्त सचिव, सूचना जनसंपर्क विभाग) का तबादला कर नगर आयुक्त बेगूसराय की ज़िम्मेदारी दी गई है।

18 IAS officers transferred in Bihar news hindi, know who got which responsibility

सुरेश चौधरी (बंदोबस्त पदाधिकारी, बेतिया, पश्चिमी चंपारण) को प्रमोशन देते हुए पंचायती राज विभाग के सचिव की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं किशोरी चौधरी (अपर समाहर्ता सा जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बक्सर) को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव के पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

उदिता सिंह (मौजूदा समय में मातृत्व अवकाश पर हैं) को बंदोबस्त पदाधिकारी के नालंदा की ज़िम्मेदारी दी गई है। वहीं तरनजोत सिंह (नगर आयुक्त, नालंदा) को मत्स्य, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निदेशक पद की ज़िम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें: चुनावी मौसम में नीतीश कुमार ने बिहार के सभी विश्वविद्यालयों से स्नातक पास प्रदेश 30 हज़ार छात्राओं को प्रोत्सागन राशि देने का फ़ैसला लिया है। छात्राओं को जल्द ही पचास पचास हज़ार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलने वाली है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+