बिहार: 8 जिलों में कहर बनकर टूटी आकाशीय बिजली, 15 लोगों की मौत, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान
Bihar Lightning Strikes: बिहार में मानसून ने जबरदस्त दस्तक दी है, जिसके चलते झमाझम बारिश का दौर आफत बनकर भी सामने आया है। बिहार के आठ जिलों में कल (4 जुलाई) से बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है। जिसके चलते कई परिवारों में मातम छा गया।
एक तरफ जहां बिहार में भीषण गर्मी से बारिश ने लोगों को राहत दी है, तो दूसरी तरफ कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से मौत का आंकड़े बढ़ने लगे हैं। जहानाबाद में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई।

मुआवजे का ऐलान
जबकि बिहार में कल से आजतक बिजली गिरने और वज्रपात से 15 लोगों की मौत होने की सरकार ने पुष्टि की है। जिस पर नीतीश सरकार ने दुख व्यक्त करते हुए मुआवजे का ऐलान किया है।
8 जिलों में 15 मौत
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार कल देर शाम से अभी तक वज्रपात से रोहतास में 5, खगड़िया में 1, कटिहार में 2, गया में 2, जहानाबाद में 2, कैमूर में एक, बक्सर में एक और भागलपुर में एक व्यक्ति की मौक पर सीएम नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
सीएम ने जताया दुख
सीएम नीतीश ने दुख जताते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। साथ ही सीएम ने बिना देरी किए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।
लोगों से की घरों में रहने की अपील
इसी के साथ सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि खराब मौसम में सतर्कता बरतें। साथ ही खराब मौसम में घरों में सुरक्षित रहें।












Click it and Unblock the Notifications