पटनाः जब अजगर को निगलने लगा किंग कोबरा, देखें वायरल वीडियो

पटना। अक्सर हम सभी ने सुना है कि अजगर किसी जानवर को निगल गया है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि अजगर को कोई निगल गया हो पर ये घटना घटी वाल्मीकिनगर में। मंगलवार को वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल दो से सटे गोल चौक से नजदीक बिसहा गांव में कोबरा ने अजगर के बच्चे को निगल लिया। वाल्मीकिनगर पंचायत के पूर्व उप मुखिया कौलेश्वर शर्मा के घर के पास 15 फीट लंबा किंग कोबरा पहुंच गया था। अजीब आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे तो देखा कोबरा अजगर को निगल रहा था। हालांकि अजगर बच्चा था।

15 feet long king cobra swallow python

घटना की सूचना मिलने के बाद वाल्मीकिनगर रेंजर महेश प्रसाद ने रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर भेजा। वन कर्मी के पहुंचने तक कोबरा अजगर को पूरी तरह से निगल चुका था। काफी कड़ी मशक्कत के बाद वनकर्मी उसका रेस्कयू कर सके। टाइगर रिजर्व के फील्ड बायोलॉजिस्ट सौरभ वर्मा ने बताया कि किंग कोबरा दूसरे सांपों को निगल लेता है। यह विषैले प्रजाति का सांप है। छोटा अजगर निगलना उसके लिए आसान है। रेंजर ने बताया कि अजगर का बच्चा निगलने के कारण कोबरा सुस्त हो चुका था। उसे जटाशंकर वन क्षेत्र के कक्ष संख्या टी 2 में छोड़ दिया है।

ऑर्केस्ट्रा में अश्लील गना बंद कराने पर हत्या
वहीं गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गमहारी गांव में बारात में ऑर्केस्ट्रा के दौरान अश्लील गाना बजाने को लेकर मना करना एक युवक को बेरहमी से मार डाला। गांव के ही दबंगों ने गाना बजाने से मना करने पर युवक को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की गुरुवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस निर्मम हत्या के बाद इलाके में तनाव है। ग्रामीणों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+