Bihar News: 13 साल के बच्चे को दिल का दौरा पड़ने से डॉक्टर भी हैरान, कहा- छोटे बच्चे को हार्ट अटैक...
Bihar News: हार्ट अटैक की शिकायत अमूमन बड़े बुज़ुर्गों में देखने को मिलती है। कम उम्र के बच्चे को दिला की बीमारी ना के बराबर होती है। लेकिन 13 साल के बच्चे को दिल का दौरा पड़ने का मामला आने पर डॉक्टर भी हैरान हैं।
मुजफ्फरपुर जिला के एक निजी अस्पताल में 13 साल के बच्चे को दिल का दौरा पड़ने का मामला सामने आया है। रविवार की देर रात बच्चे को सीने में दर्द की शिकायत हुई, परिजन एक निजी नर्सिंग होम (गोशाला) ले गए।

डॉक्टरों ने जांच किया तो पाया कि बच्चे को दिल का दौरा पड़ा था, इसके बाद उसे IGIMS रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने परिवार के साथ आसनसोल से ट्रेन में सफर कर रहा था, रास्ते में अचानक सीने में तेज़ दर्द होने लगा।
ट्रेन मुजफ्फरपुर पहुंची तो उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज (मंगलवार) बच्चे की IGIMS में एंजियोग्राफी की जाएगी। बच्चे के पिता मुजफ्फरपुर में ही जॉब करते हैं। छोटे बच्चे को हार्ट अटैक कैसे मुमकिन है, जानने के लिए वन इंडिया हिंदी ने एक्सपर्ट से बात की।
डॉ. मुज़म्मिल ने बताया कि कोरोना काल के बाद हार्ट अटैक के मामले तेज़ी से बढ़े हैं, लेकिन छोटे बच्चे को हार्ट अटैक की शिकायत सुनने के नहीं मिली है। यह हैरान करने वाला मामला तो है लेकिन इसके पीछे वजह भी हो सकती है।
बच्चे को हार्ट अटैक की वजह मोटापा, खाना पान, तनाव में रहना आदि से हो सकता है। बच्चे को पहले से कोई और बीमारी हो सकती है, जिस वजह से हार्ट अटैक हुआ है। अमूमन बच्चों में यह शिकायत नहीं होती है। ईको जांच कराएं तो पता चल सकता है कि आखिर यह परेशानी कैसे हुई।












Click it and Unblock the Notifications