बिहार के समस्तीपुर में मिड-डे मील खाकर बीमार पड़ीं 100 छात्राएं, अस्पताल में भर्ती
बिहार के समस्तीपुर जिले में स्कूल में मिड डे मील खाने से तकीरबन 100 छात्राएं बीमार पड़ गई हैं। खाना खाने के बाद छात्राओं को उल्टी आनी शुरू हो गई, उनके पेट में दर्द होने लगा। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमे से कुछ को समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया।
बच्चों के माता-पिता को शक है कि मिड डे मील में सल्फास मिला हुआ था। वहीं स्वास्थ्य विभाग इस पूरे मामले की जांच कर रहा है। वह छात्राओं की हालत पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

समस्तीपुर सदर अस्पताल के डॉक्टर पीडी शर्मा ने बताया कि तकरीबन 100 छात्राओं को यहां उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद लाया गया है। इन लोगों ने स्कूल में मिड डे मील खाया था। इनकी हालत अभी स्थिर है और बेहतर हो रही है। इन लोगों की तबीयत विषाक्त भोजन खाने की वजह से हुई है।
वहीं कुछ दिन पहले सीतामणी स्थित डुमरा ब्लॉक में भी प्राइमरी स्कूल के 50 बच्चों की तबीयत खराब हो गई थी। इन बच्चों की भी तबीयत मिड डे मील खाने के बाद बिगड़ गई थी। बच्चों ने पेट में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें उल्टी आने लगी थी। जिसके बाद बच्चों को भर्ती कराना पड़ गया था।
रिपोर्ट के अनुसार तकरीबन 50 बच्चों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की थी। बच्चों की 12 सितंबर को सीतामढ़ी स्थित डुमरा ब्लॉक में प्राइमरी स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई थी।












Click it and Unblock the Notifications