ओडिशा: संबलपुर जिले में एकलव्य मॉडल पर होगा तीन आवासीय स्कूलों का निर्माण
भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने संबलपुर जिले में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए एकलव्य मॉडल पर तीन आवासीय स्कूलों की स्थापना करने का निर्णय लिया है। इन स्कूलों का निर्माण जिले के आदिवासी बहुल इलाकों जमनकीरा, बामरा और जुजूमुरा प्रखंडों में कराया जाएगा।

रविवार को संबलपुर जिला कल्याण अधिकारी गीतांशु दास ने बताया कि स्कूल की इमारत केंद्र सरकार द्वारा बनाई जाएगी जिससे दूरदराज के आदिवासी बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा मिल सके। उन्होंने बताया कि बामरा और जमनकीरा प्रखंड में स्कूल बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। वहीं जुजूमुरा प्रखंड में प्रस्तावित स्कूल के लिए स्थान की पहचान कर ली गई है। वहां भी काम जल्द शुरू होगा और ये काम अगले तीन साल में खत्म हो जाएगा।
क्या है एकलव्य मॉडल
आपको बता दें कि ओडिशा में उप-ज़िला क्षेत्रों की 90% या इससे अधिक जनसंख्या अनुसूचित जनजातीय समुदाय से संबंधित है, उन क्षेत्रों में प्रयोगात्मक आधार पर एकलव्य मॉडल डे-बोर्डिंग विद्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव है।












Click it and Unblock the Notifications