5 फुट चौड़े पाइप में रह रहे थे 6 विशालकाय अजगर, एक 18 फीट लंबा निकला तो कांप गए गांववाले, VIDEO

भुवनेश्वर. ओडिशा के ढेंकनाल जिले में गजामारा के डैम प्रोजेक्ट की जल निकासी के लिए लगाए गए बड़े पाइप से विशालकाय अजगर निकले। वहां सप्तसैया पंचायत के बारसवाडिया गांव के लोगों को इन अजगरों के बारे में तब पता लगा, जब एक अजगर रिहायशी इलाके में आ गया। अजगर देख ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना वन्य-जीव फाउंडेशन के सदस्यों को दी गई। उसके बाद छह अजगरों को पाइप से निकाला गया। उन अजगरों को निकट के मेघा संरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

बांध से निकले पाइप में रह रहे थे अजगर

बांध से निकले पाइप में रह रहे थे अजगर

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सप्तसाया पहाड़ के पास स्थित गोजापड़ा बांध से पानी निष्कासन के लिए 80 फुट लंबी एवं 5 फुट चौड़ी पाइप लगी है। इसी पाइप के किनारे से रास्ते का निर्माण कार्य चल रहा था। ऐसे में पाइप के एक किनारे को बंद कर दिया गया था, जिससे पानी निष्कासन नहीं हो रहा था। काफी दिनों तक पाइप बंद रहा। उसके अंदर कुछ अजगरों ने अपना डेरा बना लिया। 2 दिन पहले वहीं से कुछ दूर गांववालों को एक अजगर बा​हर दिखा। तब उन्हें पता चला कि पाइप में काफी संख्या में अजगर मौजूद हैं।

रेस्क्यू टीम पहुंची मौके पर

रेस्क्यू टीम पहुंची मौके पर

गांववालों ने वन विभाग तथा सांप वन्य फाउंडेशन को अजगरों के बारे में जानकारी दी। सांप एवं वन्यजीव फाउंडेशन के सदस्य सेक लालू, पपुन दास, मनोज दास, आलोक महंती, कान्हा चरण महांती प्रमुख मौके पर पहुंचे।

18 फुट लंबाई तक के अजगर निकले

18 फुट लंबाई तक के अजगर निकले

गांववालों ने एक जेसीबी मशीन के सहारे पाइप के मुंह को खोला और फाउंडेशन के सदस्यों ने उसके अंदर घुसकर 18, 16, 12, 10, 9, 8 एवं 6 फुट लंबे अजगरों को बाहर निकाला।

जंगल में छोड़े गए

जंगल में छोड़े गए

बताया गया कि, फाउंडेशन के सदस्यों ने उन विशालकाय अजगरों को कपिलास पहाड़ के समीप मेघा संरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। वे अजगर रेंगते सरकते हुए जंगल में ही गुम हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+