नवीन पटनायक के निजी सचिव को मिला FIH प्रेजिडेंट अवॉर्ड, कहा- ये हमारे मुख्यमंत्री के प्रयासों से हुआ है

भुवनेश्वर, 24 मई। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव और IAS अफसर वी. कार्तिकेयन पांडियन को FIH प्रेजिडेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। हॉकी इंडिया ने शनिवार को ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। आपको बता दें कि वी. कार्तिकेयन पांडियन स्कूल और कॉलेज के दिनों में एथलीट रह चुके हैं। उन्होंने ओडिशा के अंदर हॉकी के विकास और उसके विस्तार के लिए काफी काम किया है। इसके अलावा पांडियन ने भुवनेश्वर में पुरुषों के हॉकी विश्व कप और अन्य अंतरराष्ट्रीय हॉकी कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी इसी कामयाबी को देखते हुए उन्हें ये सम्मान दिया गया है।

V Karthikeyan Pandian

इस सम्मान के मिलने के बाद पांडियन ने कहा है,"इस अवॉर्ड के मिलने के बाद बहुत खुशी हो रही है। मुझे हमेशा से खेलों से लगाव रहा है। यह हमारी टीम थी जिसने इसे संभव बनाया। यह पुरस्कार मुझे भारतीय खेलों में और अधिक योगदान करने के लिए प्रेरित करेगा। मेरा मानना ​​​​है कि यह पुरस्कार 2018 में भुवनेश्वर में आयोजित पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए किए गए काम के कारण था। बेशक, हमारे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रोत्साहन के बिना, यह पुरस्कार संभव नहीं होता।"

आपको बता दें कि वी. कार्तिकेयन पांडियन कॉलेज के समय 800 मीटर और 1500 मीटर के चैंपियन रह चुके हैं। कार्तिकेयन का जन्म मदुरै में हुआ था। उन्होंने नेवेली स्पोर्ट्स हॉस्टल में अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई की थी। उन्होंने आईएएस परीक्षा पास करने से पहले मदुरै में कृषि कॉलेज और अनुसंधान संस्थान में स्नातक (बीएससी) और दिल्ली के प्रतिष्ठित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में स्नातकोत्तर किया।

खेलों में ओडिशा के योगदान का विवरण देते हुए पांडियन ने कहा कि ओडिशा देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तैराकी और हॉकी में उच्च प्रदर्शन केंद्र है, सभी कॉर्पोरेट प्रायोजकों के साथ गठजोड़ करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+