ओडिशाः सड़क मरम्मत का काम कर रही 6 महिला मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, 5 की मौत
राजगांगपुर। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर रामाबहाल के पास बीजू एक्स्प्रेसवे हाईवे पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने 6 महिला मजदूरों को रौंद दिया। जिसमें से पांच की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं कार में सवार तीन लोगों को भी गंभीर चोट लग गई। महिला मजदूर सड़क मरम्मत का काम कर रही थीं। उसी दौरान यह हादसा हुआ।

सुंदरगढ़ से लाकड़ा परिवार के लॉरेन्स लकड़, सलोमी लकड़ा उनके बेटे संदीप कुमार लकड़ा अपनी कार से राउरकेला स्थित जनरल अस्पताल मनोचिकित्सक को दिखाने जा रहे थे। कार बेटा संदीप कुमार लाकड़ा चला रहा था। राम बहाल के पास अचानक उसे संतुलन खो दिया और कार करीब 150 किलोमीटर की रफ्तार से चलने लगी। कार डिवाइडर से टकराते हुए सड़की की दूसरी ओर चली गई, जहां महिला मजदूर सड़क मरम्मत का काम कर रही थीं।
इस दौरान 6 मजदूर कार की चपेट में आ गई। कार में बैठे लारेंस लकड़ा, सालोमी लकड़ा व संदीप लकड़ा को चोट लग गई। हादसे में 30 वर्षीय सरस्वती लकड़ा और 35 साल की नाउरी माझी की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य चार लोगों को राउरकेला सरकारी अस्पताल भेजा, जहां तीन और महिला मजदूरों ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल द्रोपदी बाड़ा की हालत नाजुक बनी हुई है।
बता दें कि इससे पहले सोमवार की रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया था, जिसमें अनियंत्रित ट्रक ने 6 लोगों को कुचल दिया था। जिसमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के शिकार सभी लोग नेला खत्म होने पर फुटपाथ पर लगी अस्थाई दुकानों में सो रहे थे। हादसा संबलपुर जिले के सासन ताना क्षेत्र के परमाणपुर कस्बे में चल रहे धनुयात्रा के पांचवे दिन यह हादसा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications