नीति आयोग की SDG इंडिया इंडेक्स रिपोर्ट में ओडिशा को मिले 61 स्कोर
भुवनेश्वर, 3 जून। नीति आयोग ने गुरुवार को सतत विकास लक्ष्यों (SDG) से जुड़ी रैंकिंग जारी की है, जिसमें केरल वर्ष 2020-21 के इंडेक्स में शीर्ष स्थान पर रहा है। वहीं ओडिशा इस इंडेक्स में तीसरे नबंर पर है। ओडिशा ने छत्तीसगढ़ और नागालैंड के साथ 61 अंक हासिल किए हैं। आपको बता दें कि ये इंडेक्स व्यापक रूप से सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने की दिशा में राज्यों और केन्द्र- शासित प्रदेशों द्वारा की गई प्रगति का दस्तावेजीकरण और उनकी रैंकिंग निर्धारित करता है। किसी राज्य/संघ राज्य क्षेत्र का स्कोर जितना अधिक होगा, लक्ष्य की प्राप्ति की दूरी उतनी ही अधिक होगी।
Recommended Video

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने दिल्ली में गुरुवार को इस रिपोर्ट को लॉन्च किया। उन्होंने ने कहा कि एसडीजी इंडिया इंडेक्स और डैशबोर्ड के माध्यम से एसडीजी की निगरानी के हमारे प्रयास को दुनिया पहचान मिल रही है और इस डाटा का उपयोग विकास के प्रोजेक्ट पर किया जा रहा है। पिछले साल, ओडिशा को 58 स्कोर करने वाले 'परफॉर्मर' के रूप में वर्गीकृत किया गया था। जबकि 2019 में, दस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश फ्रंट-रनर की श्रेणी में थे (स्कोर 65-99 की सीमा में, दोनों को मिलाकर), बारह और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश 2020-21 में खुद को इस श्रेणी में पाते हैं। उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, मिजोरम, पंजाब, हरियाणा, त्रिपुरा, दिल्ली, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख ने फ्रंट-रनर (दोनों सहित 65 और 99 के बीच स्कोर) की श्रेणी में स्नातक किया।












Click it and Unblock the Notifications