ओडिशा में पिछले 10 वर्षों में खारे पानी की जलीय कृषि में हुई 747% की वृद्धि

ओडिशा ने पिछले 10 वर्षों में खारे पानी की जलीय कृषि में 747 प्रतिशत की आश्चर्यजनक वृद्धि दर्ज की है, जिसकी वजह से राज्य के शी फूड के निर्यात क्षेत्र में भी भारी वृद्धि हुई है।

भुवनेश्वर, 24 जुलाई। ओडिशा ने पिछले 10 वर्षों में खारे पानी की जलीय कृषि में 747 प्रतिशत की आश्चर्यजनक वृद्धि दर्ज की है, जिसकी वजह से राज्य के शी फूड के निर्यात क्षेत्र में भी भारी वृद्धि हुई है। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्रा की अध्यक्षता में लोकसेवा भवन में डिजिटल माध्यम से आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में यह बात कही गई।

 Brackish Water Aquaculture

बैठक में जानकारी देते हुए सचिव मत्स्य एवं पशु संसाधन विकास आर. रघु प्रसाद ने कहा कि लगातार इस क्षेत्र को दी जा रही लगातार सुविधा के कारण पिछले 10 वर्षों में इस क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। प्रसाद ने कहा कि खारे पानी खारे पानी की मछली का उत्पादन वर्ष 2011-12 में 11,460 मीट्रिक टन से बढ़कर वर्ष 2020-21 में 97,125 मीट्रिक टन हो गया है, जिससे 747.51 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। इसी तरह, इसी अवधि के दौरान खारे पानी की जलीय कृषि का क्षेत्रफल 5860 हेक्टेयर से बढ़कर 17,780 हेक्टेयर हो गया है। साथ ही, कोविड -19 के कारण आर्थिक मंदी के बावजूद ओडिशा से समुद्री खाद्य (शी फूड) निर्यात मूल्य भी वर्ष 2011-12 में 801 करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2020-21 में 3107 करोड़ रुपये हो गया।

यह भी पढ़ें: ओडिशा: फ्री राशन वितरण में अनियमित्ताओं के भाजपा के आरोपों को BJD के किया खारिज

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्ष 2011-12 में निर्यात की मात्रा लगभग 21,311 मीट्रिक टन थी जो वर्ष 2020-21 में बढ़कर 60,718 मीट्रिक टन हो गई। प्रसाद ने आगे कहा कि ओडिशा का शी फूड विशेष रूप से जापान, चीन, अमेरिका, यूरोपीय संघ, दक्षिण पूर्व और मध्य पूर्व देशों को निर्यात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी और निजी दोनों ही तरह की भूमि में खारे जलजीव पालन की अपार संभावना है। यह क्षेत्र निजी निवेश को भी आकर्षित कर सकता है। इस क्षेत्र में अब तक की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभागों, मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विकास, वन एवं पर्यावरण विभाग तथा आईडीसीओ को निर्देश दिया कि प्रदेस में खारे जल की उपलब्ध क्षमता का दोहन करने के लिए एवं सुगम नीति तैयार करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+