ओडिशा: हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतरीन ट्रेनिंग, कोच के लिए पहला कोचिंग प्रोग्राम शुरू
भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार लगातार हॉकी के खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसी कड़ी में अब हॉकी प्रोत्साहन परिषद के सहयोग से ओडिशा हॉकी संघ ने राज्य को अच्छे हॉकी कोच देने के लिए अपना पहला कोचिंग प्रोग्राम शुरू किया है। ओडिशा के डायरेक्टर ऑफ हॉकी डेविस जॉन इस पाठ्यक्रम के प्रशिक्षक हैं।

वहीं पहले दिन स्पोर्ट्स हॉस्टल, भुवनेश्वर की महिला हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन सुनीता लाकड़ा और लिलिल्मा मिंज इस कार्यक्रम का हिस्सा थीं। इनमें से ज्यादातर खिलाड़ी उस टीम का हिस्सा थे, जिसने हाल ही में सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप जीती थी। ये कोर्स अगले कुछ दिनों तक कई बैचों में चलेगा। इससे बाद राज्य के खिलाड़ियों को बेहतरीन कोच मिल सकेंगे। ओडिशा सरकार के इस कदम की कई पूर्व खिलाड़ियों ने सराहना की है।












Click it and Unblock the Notifications