ओडिशा में सरकारी स्कूलों के छात्रों को मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में मिलेगा 15 फीसदी आरक्षण
भुवनेश्वर। ओडिशा में अब सरकारी हाई स्कूल के छात्रों को मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने पर 15 फीसदी आरक्षण मिलेगा। मंगलवार को ओडिशा विधानसभा में इससे संबंधित एक प्रस्ताव पारित हुआ। इस प्रस्ताव के पारित होने के बाद 2021-22 शैक्षणिक सत्र से ही सरकारी हाई स्कूल के छात्रओं को MBBS और BTech में दाखिला लेने पर 15 फीसदी आरक्षण मिलेगा।

जल्द अधिसूचना जारी करेगी राज्य सरकार
राज्य सरकार बहुत जल्द इस पॉलिसी को लागू करने के लिए एक अधिसूचना जारी करेगी, जिसके बाद ये नियम लागू हो जाएगा। विधानसभा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के संकल्प की तारीफ की गई। बीजेपी और कांग्रेस ने इस बिल का समर्थन किया। वहीं बीजेडी ने इसे गरीबों के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया है।
आपको बता दें कि हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई थी, जिसने विधानसभा में अपने रिपोर्ट पेश की। इस समिति का गठन जनवरी में किया गया था। इसके बाद संकल्प प्रस्ताव लाते हुए सबकी सहमति से इस प्रस्ताव का पारित कर दिया गया है। इसके साथ ही ओड़िशा में अब तकनीकी शिक्षानुष्ठानों में सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए 15 प्रतिशत सीट आरक्षित रहेगी।
अभी ओडिशा में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए एसटी छात्रों के लिए 12% कोटा और SC छात्रों के लिए 8% कोटा प्रदान करता है।












Click it and Unblock the Notifications