जमाखोरी, कालाबाजारी पर ओडिशा सरकार की सख्ती, कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
ओडिशा में सरकार ने कहा है कि जमाखोरी और कालाबाजारी करने पर सख्त सजा दी जाएगी। Odisha hoarders black marketing strict action warning
भुवनेश्वर, 17 अगस्त : ओडिशा सरकार में खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री अतनु सब्यसाची नायक ने जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में बाढ़ के बीच आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी रोकने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। ओडिशा सरकार में मंत्री अतनु सब्यसाची नायक ने बाढ़ प्रभावित जिलों में आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष दस्ते के गठन के आदेश दिए हैं।

बाजार में जरूरी वस्तुओं की कमी
खाद्य आपूर्ति विभाग के सूत्रों ने कहा, कुछ व्यापारी और दुकानदार आमतौर पर राज्य में बाढ़ और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सब्जियों की जमाखोरी और कालाबाजारी का सहारा लेते हैं। ऐसा करने पर बाजार में जरूरी वस्तुओं की कमी होती है। जमाखोरी करने वाले लोग सामानों उन्हें ऊंचे दामों पर बेचते हैं। परेशानी गंभीर है, ऐसे में राज्य सरकार ने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ की मौजूदा स्थिति देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी जैसी अवैध गतिविधियों को रोकने के निर्देश दिए हैं।
बाढ़ के कारण हालात गंभीर
मंत्री ने कहा, महानदी और अन्य नदियों में बाढ़ आने पुरी, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, जाजपुर और खुर्दा विशेष रूप से प्रभावित हुए हैं। ओडिशा के कई जिलों और गांवों में पानी भरने से हालात गंभीर हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अगले तीन दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications