ओडिशा: राज्य सरकार ने 5358 करोड़ रुपए के निवेश को दी मंजूरी, 3 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

भुवनेश्वर। Odisha Govt approves 5368 croer Investment मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को धातु, सीमेंट और पेट्रोकेमिकल क्षेत्रों में 5,358 करोड़ रुपए के निवेश को मंजूरी दी। राज्य सरकार के इस कदम से ओडिशा में लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस निवेश से 3,667 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

Naveen patnaik

कोरोना महामारी में सरकार ने 1.19 लाख करोड़ रुपए के निवेश को दी है मंजूरी

एक अधिकारी ने ये जानकारी देते हुए कहा कि बुधवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई एक हाई लेवल मीटिंग में इस निवेश को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। अधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में भी राज्य सरकार ने फरवरी 2020 से अब तक 1.19 लाख करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी प्रदान की है। सरकार के इस कदम से रोजगार आएगा और बेरोजगारी दर कम होगी।

राज्य सरकार की ये परियोजनाएं लाएंगी रोजगार के अवसर

- जानकारी के मुताबिक, कलिंगनगर में 2,715 करोड़ रुपए के निवेश को मंजूरी दी गई। साथ ही यज़दानी स्टील एंड पावर लिमिटेड के एकीकृत संयंत्र के विस्तार को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दी गई। इस परियोजना में 2,867 से अधिक लोगों के लिए रोजगार सृजन की क्षमता है।

- इसके अलावा शिवा सीमेंट लिमिटेड सुंदरगढ़ जिले के तेलिघाना और कुटरा में 1,523.24 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे 600 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

- जगतसिंहपुर के पारादीप में नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) द्वारा 1,420 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक कच्चा तेल टर्मिनल विकसित करने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+