ओडिशा सरकार का बड़ा कदम, ब्लैक फंगस केस की निगरानी के लिए बनाया पैनल
भुवनेश्वर, मई 15: देश भर में कोरोना रोगियों में म्यूकोर्मिकोसिस (ब्लैक फंगस) के बढ़ते मामलों के बीच ओडिशा सरकार ने सख्त कदम उठाया है। नवीन पटनायक सरकार ने घोषणा की कि उन्होंने विभिन्न अस्पतालों में भर्ती लोगों में ऐसे मामलों की निगरानी के लिए सात सदस्यीय राज्य स्तरीय समिति का गठन किया है। यह टीम राज्य में ऐसे मामलों का जल्द पता लगाने और प्रबंधन के लिए दिशानिर्देश तैयार करेगी। कुछ दिनों पहले ओडिशा ने ऐसे 5 ऐसे सामने आ चुके हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों को एक विशेषज्ञ समिति का गठन करने के लिए कहा है जिसमें जिसमें प्रत्येक में मेडिसिन विभाग या पल्मोनरी मेडिसिन, डर्मेटोलॉजी विभाग के सदस्य शामिल होंगे।। ईएनटी ऐसे मामलों के निदान और प्रबंधन के समन्वय के लिए सुविधाएं तैयार करेंगे। कोरोना मरीज में जब ब्लैक फंगस का पता चलेगा तो वे ईएनटी और ऑपथैल्मोलॉजी सलाहकार की मदद से इलाज किया जाएगा।
म्यूकोर्मिकोसिस एक फंगल संक्रमण है जो मुख्य रूप से उन लोगों को प्रभावित करता है जो अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दवा ले रहे हैं या फिर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है। यह संक्रमण अनियंत्रित मधुमेह मेलिटस, स्टेरॉयड द्वारा इम्यूनोसप्रेशन, लंबे समय तक आईसीयू में रहने और सह-रुग्णता के मामलों में देखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications