ओडिशा: मानसिक रूप से विक्षप्त लोगों के लिए अलग से लगेगा वैक्सीनेशन सेंटर, सरकार ने दिए निर्देश

भुवनेश्वर, जुलाई 10। ओडिशा सरकार ने राज्य के मेंटल हेल्थ कैदियों का टीकाकरण करने के लिए एक नई व्यवस्था बनाई है। जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दिव्यांगों और वरिष्ठ लोगों को वैक्सीन लगाने का निर्देश दिया था। इसके बाद राज्य सरकार ने मेंटल हेल्थ संस्थानों के पास नियर होम कोविड टीकाकरण केंद्र (NHCVC) स्थापित करने का निर्णय लिया है।

Naveen patnaik

ओडिशा के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पीके महापात्रा ने इस संबंध में जिला प्रशासनों, नगर आयुक्तों, सीडीएमओ और पीएचओ को क पत्र में जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि इन विशेष टीकाकरण केंद्रों की स्थापना उन दिशानिर्देशों के अनुसार की जाएगी जिसके लिए राज्य ने 31 मई,2021 को स्वास्थ्य मंत्रालय को जानकारी दी है।

बिना आईडी के होगा रजिस्ट्रेशन

मेंटल हेल्थ केंद्र के सभी लोगों को रजिस्ट्रेशन के बाद वैक्सीन लगाई जाएगी। अपको बता दें कि पहले भी इस तरह की टीकाकरण की प्रक्रिया अपनाई गई थी, उन लोगों के लिए, जिनके पास कोविन पर रजिस्ट्रेशन के लिए कोई वैध आईडी प्रूफ नहीं था।

गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण

इस पत्र में यह भी लिखा था कि राज्य में 6 जुलाई को जारी दिशा निर्देश के अनुसार, प्रेग्नेंट और नवजात को स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। अधिकारियों ने इसके साथ ही ऐसे लोगों के टीकाकरण की रिपोर्ट भी हर हफ्ते भेजने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+