ओडिशा सरकार की केंद्र से मांग, केमिकल और फर्टीलाइजर की कमी को पूरा करने में करें मदद
भुवनेश्वर, जून 23। मॉनसून में हुई सामान्य बारिश के बाद राज्य के किसानों ने खरीफ की फसल पर काम शुरू कर दिया है। हालांकि, राज्य में काफी समय से खाद की समस्या है। इसके मद्देनजर ओडिशा ने केंद्र सरकार से रासायनिक खाद के आवंटन की मांग की है। केंद्र से की गई अपील में राज्य ने कहा है कि किसानों की बढ़ती मांग की देखते हुए केंद्र सरकार खाद जल्द आवंटित करें।

राज्य के कृषि मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को लिखी चिट्ठी
राज्य की ओर से कृषि मंत्री अरुण साहू ने इस संबंध में केमिकल और फर्टीलाइजर के केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने कहा है कि राज्य में यूरिया की कमी देखने को मिल रही है। मई और जून में आवंटन के मुकाबले कम सप्लाई होने के कारण किसानों के बीच यूरिया की किल्लत देखने की मिल रही है।
दो महीने से आवंटन से कम हो रही सप्लाई
पत्र में साहू ने बताया कि मई में राज्य को 48,950 टन यूरिया आवंटित की गई थी, लेकिन सप्लाई सिर्फ 34, 340 टन की ही हुई। वहीं जून में भी 70,830 टन के आवंटन पर सिर्फ 18,690 टन यूरिया की सप्लाई की गई है। इसके अलावा DAP और NPK भी आवंटन से कम सप्लाई किया गया है। मंत्री ने कहा है कि बीते वर्ष भी खरीफ की फसल के वक़्त यूरिया की सप्लाई में कमी हुई थी।
बकाया खाद की पूरी खेप मिले
अपने पत्र में साहू ने केंद्र से अपील की है कि जून के अंत तक आवंटित किए गए खाद की पूरी खेप भेजी जाए। इसके साथ ही जो पिछले महीने की बची हुई खाद है उसको भी भेजा जाए।












Click it and Unblock the Notifications