ओडिशा सरकार ने 766 करोड़ की 13 परियोजनाओं के लिए किया भूमि आवंटन
भुवनेश्वर, 3 अगस्त। ओडिशा सरकार ने मंगलवार को 766 करोड़ की 13 परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई जिसमें निवेशकों को खुर्दा फूड प्रोसेसिंग पार्क, छताबार औद्योगिक एस्टेट, चंडाका इंफोसिटी एस्टेट, खुर्दा एकीकृत औद्योगिक विकास केंद्र और खुर्दा जिले के मुंडम्बा, मेंधाशाला, गिरिजापुट, ग्रामडिया और छतबार में औद्योगिक भूमि बैंक देने का फैसला किया गया।

कुछ निवेशकों ने मानव रहित हवाई प्रणालियों के निर्माण, कार्बन ब्लॉक निर्माण, पीवीसी और एचडीपीई पाइपों के निर्माण, घरेलू सामानों के निर्माण और डेटा सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव दिया है।
मुख्य सचिव ने उद्योग विभाग को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि ये इकाइयां ओडिशा के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दें। इकाइयों में आपूर्ति शृंखला, लघु व्यवसाय, परिवहन और संचार में लगभग 8,600 लोगों को प्रत्यक्ष का या अप्रत्यक्ष रोजगा मिलेगा।
प्रमुख सचिव उद्योग हेमंत कुमार शर्मा, प्रमुख सचिव पर्यटन सुरेंद्र कुमार, सचिव इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मनोज कुमार मिश्रा, एमडी आईपीआईसीओएल भूपेंद्र सिंह पूनिया और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने चर्चा में भाग लिया।












Click it and Unblock the Notifications