ओडिशा: किसान को सताया तेल के दामों में बढोत्तरी का डर तो बना डाली सोलर कार
ओडिशा के एक किसान ने सौर ऊर्जा से चलने वाली एक कार का निर्माण किया है। ओडिशा के इस किसान की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।
भुवनेश्वर। ओडिशा के एक किसान ने सौर ऊर्जा से चलने वाली एक कार का निर्माण किया है। इस किसान की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। ओडिशा के मयूरभंज के रहने वाले इस किसान ने बताया कि कार में 850 वॉट की मोटर लगी है साथ ही इसमें 100 एएच/54 वोल्ट की बैटरी भी लगी है। उन्होंने कहा कि बैटरी फुल चार्ज होने पर कार एक बार में 300 किलोमीटर तक चल सकती है।

लॉकडाउन के दौरान आया विचार
ओडिशा के मयूरभंज के करंजिया उपमंडल के रहने वाले सुशील अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि उन्हें कोरोना में लगे लॉकडाउन के दौरान कार बनाने का विचार आया था। उन्होंने कहा कि उनके घर में एक कार्यशाला थी और उन्होंने वहीं पर कार का निर्माण किया। सुशील ने मीडिया को बताया कि उनकी कार फुल चार्ज होकर एक बार में 300 किलोमीटर तक चल सकती है।
8 घंटे में चार्ज हो जाती है बैटरी
सुशील ने बताया कि कार की बैटरी 8 से साढ़े आठ घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। उन्होंने कहा, 'इसकी बैटरी देर में चार होती है। लेकिन इस तरह की बैटरियों की लंबी उम्र होती है। लगभग 10 साल।' उन्होंने कहा कि कार की मोटर बांधने से लेकर उसमें बिजली फिटिंग और चेचिस का काम भी उन्होंने अन्य मिस्त्रियों की सहायता से घर की कार्यशाला में ही किया। उन्होंने कहा कि उनके दोस्तों ने उन्हें बिजली के काम के बारे में बताया। अग्रवाल ने बताया कि उन्हें कार पर काम करते हुए तीन महीने हो चुके हैं, जो अभी भी अपने शुरुआती ढांचे में है। उन्होंने कहा कि कार पर काम पूरा करते हुए उन्हें 3 महीने हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: ओडिशा सरकार ने इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों की हॉस्टल फीस को किया माफ
उन्होंने कहा कि, 'लॉकडाउन के समय में घर पर ही था। मैं जानता था कि जैसे ही लॉकडाउन की पाबंदियां हटेंगी ईंधन के दामों में बढ़ोत्तरी होगी। इसलिए मैंने अपनी कार बनाने का निर्णय लिया जो मेरी आमदनी का जरिया भी बनेगी।'
यू-ट्यूब वीडियो देखकर बनाई कार
सुशील ने कहा कि उन्होंने कुछ किताबें और यू-ट्यूब की वीडियो देखकर पूरी कार को बनाया।












Click it and Unblock the Notifications