ओडिशा: हॉकी विश्वकप की मेजबानी पर सीएम पटनायक ने जताई खुशी, कहा- हमारे लिए गौरव का क्षण
सीएम ने कहा कि यह ओडिशा के लिए गौरव का क्षण है। हम सम्मान की एक उल्लास भरी शाम का अनुभव कर रहे हैं।
भारत इस बार भी हॉकी विश्वकप की मेजबानी कर रहा, जिसके मैच ओडिशा में हो रहे। इस पर ओडिशा सरकार ने खुशी जताई है। मामले में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को कहा कि दुनिया और देश इस समय ओडिशा में हैं और राज्य लगातार दूसरी बार एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करके बेहद खुश है।
सीएम ने कहा कि यह ओडिशा के लिए गौरव का क्षण है। हम सम्मान की एक उल्लास भरी शाम का अनुभव कर रहे हैं। दुनिया और देश इस समय राज्य में हैं, आइए हम अपने पूरे दिल और दिमाग से एक साथ जश्न मनाएं। उन्होंने आगे कहा कि 16 देशों और दुनिया भर के लोग हमारे शहरों के हर हिस्से का आनंद लेने के लिए यहां आ रहे हैं। वहीं डॉट फेस्ट के दूसरे संस्करण के पहले दिन 15,000 से अधिक दर्शकों ने भाग लिया। इवेंट किक की शुरुआत बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी, गायक गुरु रंधावा और दक्षिण कोरियाई पॉप बैंड ब्लैकस्वान के प्रदर्शन के साथ हुई।
सीएम पटनायक ने कहा कि उन्होंने डॉट फेस्ट के पहले संस्करण में भी भाग लिया था लेकिन इस बार यह आयोजन काफी बड़ा और बेहतर था। वहीं 16 देशों से आए लोग ओडिशा की खूबसूरती को देख रहे हैं।
ISL 2022-23: बेंगलुरू एफसी की प्लेऑफ उम्मीदें जिंदा, ओडिशा एफसी को 3-1 से हराया