Odisha CM OSDMA को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अवॉर्ड 2023 मिलने से खुश, बधाई दी

ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (OSDMA) को 2023 का नेताजी सुभाष चंद्र बोस अवॉर्ड दिया गया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने OSDMA को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

Odisha CM OSDMA

Odisha CM OSDMA को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अवॉर्ड 2023 मिलने से खुश हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने संस्थागत श्रेणी में आपदा प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2023 के लिए चुने जाने पर ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (OSDMA) को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुपर साइक्लोन के बाद 1999 में स्थापित ओएसडीएमए हर आपदा के दौरान बेशकीमती जान बचा रहा है।

OSDMA ने हुदहुद (2014), फानी (2019), अम्फान (2020) और बाढ़ (2020) जैसे चक्रवातों के दौरान काफी प्रभावी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सुर्खियों में रहा। OSDMA आपदा से निपटने के लिए सामुदायिक स्तर पर तैयारियां करता है। लोगों की जान बचाने के अलावा उन्हें शरण देने के लिए बहुउद्देश्यीय चक्रवात/बाढ़ शेल्टर के निर्माण की भी जमकर सराहना हुई है।

बता दें कि भारत सरकार आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों और संगठनों द्वारा प्रदान किए गए अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा को पहचान दिलाने के साथ-साथ सम्मानित करने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के रूप में वार्षिक पुरस्कार देती है। पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर की जाती है। इस संस्था को 51 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया जाता है। व्यक्तिगत सम्मान राशि के रूप में 5 लाख रुपये के साथ एक प्रमाण पत्र दिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+